5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Crime News-पहले पत्नी का सिर फोड़ा, फिर रेंत लिया अपना गला

पारिवारिक कलह की परिणति : घायल दम्पती को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में करवाया भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Jan 28, 2020

Ajmer Crime News-पहले पत्नी का सिर फोड़ा, फिर रेंत लिया अपना गला

Ajmer Crime News-पहले पत्नी का सिर फोड़ा, फिर रेंत लिया अपना गला

अजमेर.
माखूपुरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर फोडऩे के बाद अपना गला रेंत लिया। दोनों को परिजन ने लहूलुहान हालात में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस अनुसंधान में जुटी है।

थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि माखूपुरा निवासी गोपालसिंह रावत सोमवार दोपहर घर लौटा। उसने घर में काम कर रही पत्नी सुनीता के सिर में उल्टी कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जख्मी हुई सुनिता लहूलुहान हालत में घर के बाहर आई। यहां मौजूद रिश्तेदारों ने घर के भीतर जाकर देखा तो गोपाल अपना गला रेंत चुका था। परिजन दोनों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सुनीता का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर है जबकि गोपाल का तुरन्त माइनर ऑपरेशन किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लम्बे समय से झगड़ा
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि गोपाल पिकअप चालक है लेकिन वह एक साल से बीमार चल रहा है। उसका पत्नी सुनीता से आए दिन झगड़ा होता है। सोमवार को वह बाल कटवाने घर से निकला था। कटिंग कराकर लौटने पर उसने अचानक सुनिता पर हमला कर दिया।

पहले करता था नशा
परिजन ने पुलिस को बताया कि गोपाल पहले नशा करता था लेकिन कुछ साल पहले उसने शराब पीना छोड़ दिया। वह पहले भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। सुनीता ने पुलिस को दिए बयान में पति द्वारा कुल्हाड़ी से प्रहार करने की बात कही है।