29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोरों की हत्या…वन विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 28 Jan 2019, 6:32 AM IST

aotopsy report

aotopsy report

अजमेर.

वन विभाग को लोहागल गांव के निकट मृत मिले सात मोर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट फॉरेंसिंक लेब से आनी है। इसे विभाग मुख्यालय और सरकार को भेजेगा।

लोहागल गांव के निकट खेतों में 22 जनवरी को सात मृत मोर मिले थे। वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल मृत मोर अपने कब्जे में लिए। इनका 23 जनवरी को शास्त्री नगर स्थित पशु चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल बोर्ड ने मृत मोरों का विसरा और अन्य सैंपल लेकर परीक्षण के लिए फॉरेंसिक लेब भेजा। अब वन विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

न्यायिक अभिरक्षा में महिला
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस और विभाग की टीम ने मोरों की हत्या के मामले में एक महिला को पकड़ा है। इसे न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। मोरों के अनाधिकृत शिकार और मौत में हाथ होने पर उसके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। मालूम हो कि मोरों के शिकार में ज्यादातर बनबागरियों की भूमिका सामने आती रही है।

जिले में कई बार हुए शिकार

अजमेर जिले में मोर के कई बार शिकार-मौत के मामले सामने आ चुके हैं। पुष्कर, नसीराबाद, केकड़ी, भिनाय, ब्यावर और अन्य क्षेत्रों में मोरों के शिकार की घटनाएं हुई हैं। ज्यादारत मामलों में मोर को जहरीला दाना खिलाया गया है। मोरों का चोरी-छुपे शिकार अब तक जारी है।