
बिजयनगर के शिखरानी में पेयजल टंकी पर चढ़े युवक।
बिजयनगर (अजमेर).निकटवर्ती ग्राम शिखरानी में अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बाद भी सिवायचक भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा तो शुक्रवार दोपहर चार युवक पेयजल टंकी पर चढ़ गए और प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग करने लगे। घटना से पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बाद में तहसीलदार ने मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ही युवक टंकी से नीचे उतरे। शिखरानी पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व
भी तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की। लेकिन सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को शिखरानी निवासी छोटू गुर्जर, गोपाल गुर्जर, नन्दराम व श्रवण गुर्जर टंकी पर चढ़ गए। अनहोनी की आशंका से मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर एएसआई मोतीलाल व सरपंच सुरेन्द्र सिंह राठौड़ व मौके पर पहुंचे और युवकों से समझाइश के प्रयास किए। बाद में तहसीलदार स्वाती झा ने इस 26 नवम्बर तक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर युवक टंकी से नीचे उतर गए।
Updated on:
9 Nov 2019, 4:00 PM IST
Published on:
9 Nov 2019, 4:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.