5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
स्वतंत्रता सेनानी श्रवण लाल प्रजापति का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
Play video

स्वतंत्रता सेनानी श्रवण लाल प्रजापति का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

चिकित्सा एवं जन संपर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा की ओर से पुष्पचक्र अर्पित
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Mar 16, 2020

अजमेर. वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्रवण लाल प्रजापति के निधन पर उनका रविवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंचोली चौराहा रामनगर स्थित निवास पर उनकी पार्थिव देह पर जिला प्रशासन की ओर से जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने पुलिस प्रशासन की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक कुं राष्ट्रदीप तथा चिकित्सा एवं जन सम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री हीरालाल मीणा ने पुष्प चक्र अर्पित किए। स्वर्गीय प्रजापति ने स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान दिया एवं आजीवन समाज सेवा में लगे रहे। उनका आज प्रात: 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री प्रजापति ने गोवा मुक्ति आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने आजादी के संघर्ष में बढ़ चढकर भाग लिया। वे अपने पीछे तीन पुत्र श्री त्रिलोक चंद,श्री जगदीश चन्द्र, श्री महेश चन्द्र, दो पुत्रियां मोाहिनी देवी एवं सीता देवी, तीन पौत्र, एक परपौत्र तथा तीन परपौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका रविवार को अजमेर के पुष्कर रोड़ स्थित मुक्तिधाम पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुक्तिधाम पहुंचने पर उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री प्रजापति को अजमेर उत्तर विधायक श्री वासुदेव देवनानी, पूर्व विधायक डॉण. श्रीगोपाल बाहेती, जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार,पार्षद श्री ज्ञान सारस्वत, स्वतंत्रता सैनानी श्री शोभाराम गहरवार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।