
अजमेर . भगवान महावीर के 2618 वे जन्म कल्याणक महोत्सव को बडी धूमधाम से मनाया गया अहिंसा के अग्रदूत चरम तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महावीर जयंती के अवसर पर यहां बुधवार को दिगंबर जैन समाज की ओर से महावीर जयंती महापर्व उत्साह व उमंग पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महावीर की गाजे.बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। महावीर जयंती पर जैन समाज के लोगो ने सामजिक सेवा कार्यो की कडी मे पक्षियों के पानी के लिए परिंदे और दाना चुगने की प्लेट वितरण की साथ ही मरीजो को जे एल एन अस्पताल में फल वितरण किये।