5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप, किसी तरह बच पाई उसकी जिंदगी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rape with women

rape with women

पीसांगन. क्षेत्र की एक दलित महिला के साथ चाकू की नोक पर चार लोगों ने शराब पिलाकर सामूहिक दुराचार तथा हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मेडिकल मुआयना कराया। बाद में आरोपितों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी।

थानाधिकारी प्रेमलता ने बताया कि पीडि़ता ने अपने पिता व भाई के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई। पीडि़ता ने बताया कि उसका ससुराल बोराज (अजमेर) में हैं। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। इसके चलते वह पिछले दो वर्ष से अपने पीहर में रहकर सिलाई-कढ़ाई का काम कर बच्चों का भरण पोषण कर रही है। बोराज निवासी देवसिंह उर्फ मुन्नासिंह रावत उसकी सहायता करता रहता था।

झांसा देकर लाया अजमेर

देवीसिंह 19 नवम्बर को पुष्कर से सिलाई की इंटरलॉक मशीन दिलाने का झांसा दे उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। बाद में पैसे लाने के बहाने अजमेर ले आया। आरोपित उसे अजमेर से सटे खरेखड़ी व अजयसर के मध्य चारदीवारीशुदा प्लॉट स्थित कमरे में छोडकऱ दोस्तों से रुपए लेकर आने की बात कहकर चला गया।

लाया दोस्तों को साथ
पीडि़ता ने बताया कि कुछ देर बाद बाद देवीसिंह अपने साथ शराब की बोतलें व बोराज निवासी तीन अन्य सथियों के साथ आया। बाद में चारों आरोपितों ने चाकू के बल पर उसे डरा-धमकाकर जबरन शराब पिलाई और सामूहिक दुराचार किया। रात करीब 10 बजे देवीसिंह रावत व सांवरा उसे घर छोडऩे के बहाने खरेखड़ी से मोतीसर जाने वाले रास्ते पर लेकर गए। यहां पर इन दोनों ने रात करीब 1 बजे तक रेतीले धोरों में फिर दुराचार किया।

मारने का किया प्रयास
इस दौरान देवीसिंह ने पडि़ता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीडि़ता के अनुसार आरोपितों ने दुराचार के दौरान उसके आपत्तिजनक अवस्था के कई फोटो खींचे और वारदात के बारे में किसी को बताने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बाद में देवीसिंह का साथी सांवरा कार में सवार हो कर भाग गया. जबकि मुख्य आरोपित देवी सिंह पीडि़ता को घर के बाहर छोडकऱ भाग गया। घर पहुंच कर पीडि़ता ने परिजन को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपितों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। मामले की जांच जिला पुलिस उप अधीक्षक (ग्रामीण) नेमीचंद खारिया कर रहे हैं।