5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुड फ्राइडे : राजस्थान के इस प्रसिद्ध चर्च में प्रभु यीशु को किया याद

निकाली क्रूस यात्रा, की प्रार्थना
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

Apr 19, 2019

सीह समाज ने निकाली क्रूस यात्रा, की प्रार्थना

मसीह समाज ने निकाली क्रूस यात्रा, की प्रार्थना

अजमेर. परमपिता तूने दुनिया की भलाई के लिए बलिदान दिया... प्रभु जाने-अनजाने में हुए गुनाहों की हम माफी मांगते हैं... कुछ ऐसी प्रार्थनाओं के बीच मसीह धर्मावलम्बियों ने शुक्रवार को प्रभु यीशु मसीह को याद किया। गुड फ्राइडे पर क्रूस यात्रा का आयोजन किया गया। साथ ही विशेष प्रार्थना की गई।
सेंट एन्सलम्स स्कूल स्थित इमेक्यूलेट कंसेप्शनल केथिड्रल में प्रभु यीशु की क्रूस यात्रा निकाली गई। प्रभु के पहाड़ी पर उपदेश देने, सैनिकों द्वारा प्रभु यीशू को बांधने, सूली पर चढ़ाने का वृतांत सुनाया गया। यह सुनकर कई मसीह धर्मावलंबियों की आंखें छलछला उठीं। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और युवाओं ने पवित्र क्रूस के आगे सिर झुकाकर प्रभु यीशु को याद दिया। बिशप पायस थॉमस डिसूजा, फादर कॉसमॉस शेखावत, फादर सुसई मणिक्कम सहित विभिन्न चर्च के पुरोहित, नन और मसीह धर्मावलंबी मौजूद रहे।

इसी तरह विभिन्न प्रोटेस्टेंट चर्च में भी प्रार्थना हुई। प्रभु यीशु के बलिदान पर मसीह धर्मावलंबियों ने उपवास रखा। धर्म गुरुओं ने स्टेशन ऑफ द क्रॉस और सात वाणियों के उपदेश दिए। यीशु को प्राण दंड की आज्ञा, माता मरियम से मुलाकात, वेरोनिका द्वारा यीशु का चेहरा पौंछने, यीशु का दूसरी बार गिरने और अन्य वृतांत सुनकर लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

पवित्र शनिवार आज
मसीह धर्मावलंबी चालीस दिन तक प्रभु यीशु की स्तुति में प्रार्थना, उपवास आदि कार्य करते हैं। इसके तहत पवित्र शनिवार (ख्रीस्त का पुनरुत्थान) दिन मनाया जाता है। मसीह समुदाय चर्च में रात्रि 11.30 बजे विशेष प्रार्थना करेगा।

ईस्टर कल

रविवार को प्रभु यीशु के पुनर्जन्म लेने पर ईस्टर पर्व मनाया जाएगा। रॉबसन मेमोरियल चर्च, सेंट जोंस चर्च, सेंट मेरीज चर्च, माउन्ट कार्मेल, आर. सी. भट्टा चर्च सहित अन्य गिरजाघरों में प्रार्थना होगी।