
law college ajmer
अजमेर.
शहीद ए आजम भगत सिंह को विभिन्न संस्थाओं में याद किया गया। युवाओं, शिक्षकों और आमजन ने शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। लॉ कॉलेज में शहीदों की स्मृति में कमरों के नामकरण का फैसला लिया गया।
लॉ कॉलेज में छात्रसंघ अधिष्ठाता आर. सी. मीणा, छात्रसंघ अध्यक्ष रचित कच्छावा, महासचिव धर्मेन्द्र बाज्या, उपाध्यक्ष संजय परसोया, पूर्व महानगर मंत्री योगेश दायमा, निर्मल कुम्भकार, अदिति वैष्णव, ट्विकंल कंवर, नीरज मेहरा और अन्य ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
छात्रसंघ अध्यक्ष कच्छावा ने शहीदों की स्मृति में कमरों के नामकरण का प्रस्ताव रखा। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आर. एन. चौधरी ने तत्काल इसे मंजूर कर कॉलेज शिक्षा निदेशालय को भेजने पर सहमति जताई। सम्राट पृथ्वीराज चौहानर राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती मनाई।
प्राचार्य डॉ. स्नेह भटनागर, महानगर सहमंत्री आसुराम डूकिया, विकास चौधरी, सोनू गुर्जर, सुरेश गोदारा, मोहन सारण, विक्की राठौड़, रोहित, नलिन, किशोर, जितेंद्र गुर्जर, शिवराज और अन्य ने शहीद ए आजम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
घाटे में है राजस्थान रोडवेज, नहीं देंगी सरकार पे-कमीशन
राज्य के परिवहन मंत्री युनूस खान ने कहा कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) घाटे में है सातवें वेतन आयोग का परिलाभ रोडवेज/राज्य सरकार नहीं दे सकती है। रोडवेज के कार्मिक व सेवानिवृत कार्मिकों पर 72 करोड़ रुपए प्रतिमाह वेतन पर खर्च हो रहा है इसमें से 45 करोड़ रुपए राज्य सरकार दे रही है।
अजमेर में पत्रकारों से मुखातिब परिवहन मंत्री खान ने कहा कि देश में एक मात्र राजस्थान ही ऐसा प्रदेश है जहां की सरकार रोडवेज को पैसा दे रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सहृदयता के चलते रोडवेज को पैसा दिया जा रहा है जबकि रोडवेज कामर्शियल वाहन है अपने कार्मिकों का भुगतान, डीजल मेंटीनेंस आदि का वह स्वयं वहन करे।
उन्होंने कहा कि अशोक जैन की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार रोडवेज वर्तमान में घाटे में है। उन्होंने कहा कि रोडवेज की हड़ताल व नेताओं को कांग्रेस एवं रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी चला रहे हैं। उन्होंने रोडवेज कार्मिकों, पदाधिकारियों से आह्वान किया कि सरकार वार्ता के लिए तैयार है, वार्ता में बात करे और हड़ताल खत्म कर काम पर लौटें।
Published on:
30 Sep 2018, 6:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.