4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Good News: आप भी देखें पुलिस का ये चेहरा, खिल उठे लोगों के चेहरे

पुलिसकर्मियों का सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने के लिए बेसहारा और बेघर लोगों को गर्म कपड़े वितरण किया गया है।

Google source verification

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

साल 2019 अंतिम दिन पुलिस अलग अंदाज में नजर आई। सामाजिक सरोकार के तहत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मंगलवार को जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों को कंबल और गर्म कपड़े बांटे। पुलिस की इस पहल पर लोगों की खुशियां बढ़ गई।

Read More: Weather Ajmer : कोहरे में ऐसा नहीं देखा होगा आपने अजमेर ….देखिए वीडियो

जाते साल में समूचा राजस्थान सर्दी की जकड़ में है। पुलिस महानिदेशक डॉ. भूपेंद्र यादव ने सामाजिक सरोकारों के तहत पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर जरूरतमंदों और गरीबों को गर्म कपड़े बांटने को कहा था। मंगलवार को जिला पुलिस ने इसकी पालना की। पुलिस महानिरीक्षक संजीब नार्जरी, पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप और अन्य अधिकारियों ने केसरगंज स्थित दयानंद बाल सदन में बच्चों को गर्म कपड़े बांटे गए।

थाना क्षेत्रों में बांटे गर्म कपड़े
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी शाम से ही व्यस्त रहे। एडिशनल एसपी सिटी नारायण टोगस, एडिशनल एसपी ग्रामीण किशनसिंह, सिविल लाइंस थाना प्रभारी डॉ. रविश सामरिया, क्लाक टावर थाना प्रभारी सूर्यभानसिंह, रामंगज थाना प्रभारी गोमाराम, कोतवाली थाना प्रभारी शमशेर खां, अलवर गेट थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, गंज थाना प्रभारी जयसिंह, आदर्श नगर थाना प्रभारी धर्मवीरसिंह, दरगाह थाना प्रभारी हेमराज समेत अन्य थाना प्रभारियों ने संबंधित क्षेत्रों में भी गर्म कपड़े, कम्बल वितरित किए गए।

Read More:@Winter 2019: सर्दी ने तोड़े अब कहीं चाय न तोड़ दे रिकॉर्ड….

लोगों ने किया स्वागत
जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों ने कंबल और गर्म कपड़े मिलने पर पुलिस अधिकारियों और जवानों का तहेदिल से स्वागत किया। कई जगह लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। बुधवार को भी कई जगह रजाई, कंबल स्वेटर और मिठाई खरीदकर जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे।

Read More:CCTV में कैद हुई Murder की वारदात, अजमेर के युवक का Mumbai में Murder

बढ़ाए जाएंगे सामाजिक सरोकार
डीजीपी डॉ. यादव ने नए साल के संदेश में कहा कि पुलिसकर्मियों का सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने के लिए बेसहारा और बेघर लोगों को गर्म कपड़े वितरण किया गया है। इससे पुलिस का आत्म विश्वास भी बढ़ेगा। साल 2019 में प्रदेश में भारी बरसात, बाढ़ सहित नशा मुक्ति अभियान में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी का स्वागत किया। साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं और अपराध में कमी का आह्वान किया है।

Read More: Bye Bye 2019: 2020 के Welcome को तैयार हैं अजमेराइट्स