
GOOD NEWS : रेलवे में 13 हजार से अधिक कनिष्ठ अभियंताओं का चयन,GOOD NEWS : रेलवे में 13 हजार से अधिक कनिष्ठ अभियंताओं का चयन,GOOD NEWS : रेलवे में 13 हजार से अधिक कनिष्ठ अभियंताओं का चयन
अजमेर. रेलवे में जूनियर इंजीनियर पद के लिए 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति पैनल तैयार कर लिए गए हैं। देश के सभी रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपने अपने क्षेत्र में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिंटेंडेंट और कैमीकल एंड मेटाल्यूरजीकल के 13 हजार 487 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जनवरी 2019 में जारी की गई थी। प्रारंभिक लिखित परीक्षा के बाद अगस्त और सितंबर में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक नवंबर को मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल दिसंबर में किया गया। अजमेर भर्ती बोर्ड क्षेत्र के तहत 769 जूनियर इंजीनियर का चयन किया गया है। जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड अध्यक्ष के. आर . चौधरी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के बाद पात्र अभ्यर्थियों का नियुक्ति के लिए पैनल तैयार कर मुख्यालय भिजवा दिया गया है। इन अभ्यर्थियों को शीघ्र ही नियुक्ति मिलेगी।
14 ट्रेनों का नरेना स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
दादूदयाल मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने अजमेर की 14 ट्रेनों का नरेना स्टेशन पर 12 मार्च तक एक मिनट के लिए अस्थाई ठहराव दिया है।
Published on:
28 Feb 2020 10:33 pm
