30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी माफिया ने राजस्व विभाग की टीम पर बरसाए पत्थर-लाठियां

गिरदावर व पटवारी सहित तीन घायल, सरकारी कार में तोडफ़ोड़ सावर के टांकावास क्षेत्र की घटना, बजरी के अवैध परिवहन की सूचना पर मौके पर पहुंची थी टीम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Shiv Kumar Jangid

•

Updated: 8 Nov 2019, 12:29 AM IST

बजरी माफिया ने राजस्व विभाग की टीम पर बरसाए पत्थर-लाठियां

बजरी माफिया के हमले में क्षतिग्रस्त कार व मौके पर पहुंची पुलिस।

बजरी माफिया ने राजस्व विभाग की टीम पर बरसाए पत्थर-लाठियां

गिरदावर व पटवारी सहित तीन घायल, सरकारी कार में तोडफ़ोड़

सावर के टांकावास क्षेत्र की घटना, बजरी के अवैध परिवहन की सूचना पर मौके पर पहुंची थी टीम

सावर (अजमेर). सावर क्षेत्र के ग्राम टांकावास के पास बजरी के अवैध बजरी परिवहन की सूचना पर मौके पर गई राजस्व टीम पर गुरुवार रात बजरी माफिया ने हमला कर दिया। हमले में गिरदावर, पटवारी सहित एक अन्य राजस्व कर्मचारी घायल हो गए। दो घायलों को केकड़ी रेफर किया गया है। इधर हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। हमलावरों ने सरकारी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के अनुसार गुरुवार रात को सावर तहसील प्रशासन को शिकायत मिली कि क्षेत्र के ग्राम टांकावास के पास बजरी का चोरी-छुपे परिवहन हो रहा है। इस पर सावर तहसील के गिरदावर रामकल्याण मीणा, टांकावास पटवारी सियाराम मीणा व राजस्व कार्मिक भैरूलाल तहसील की कार लेकर मौके पर पहुंचे। वहां काई नहीं मिलने पर लौटते समय टांकावास व राजपुरा निकट हथियारों से लैंस होकर बाइक पर आए बजरी माफिया ने पत्थरों से हमला बोल दिया। इससे कार बेकाबू होकर रोड के पास गड्ढे में लुढक़ गई। इसी दौरान हमलावरों ने टीम पर पत्थर-लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए। इससे तीनों घायल हो गए। वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गई। वारदात की सूचना पर सावर तहसीलदार राधेश्याम मीणा, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निजी सचिव राजेन्द्र भट्ट सहित राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को सावर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गिरदावर रामकल्याण मीणा व भैरूलाल को केकड़ी रेफर कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया है।