
gun fire on businessman
अजमेर.
आगरा गेट पर रविवार को दिनदहाड़े एक इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद के व्यवसायी पर दो बदमाशों ने देशी पिस्टल से फायर कर दिया। फायरिंग की घटना में व्यापारी के पैर में गोली लगी है जबकि वारदात अंजाम देकर भाग रहे एक हमलावर को सब्जी विक्रेता ने दबोच लिया। इसके बाद यहां मौजूद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। कोतवाली थाना पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर उससे हथियार बरामद किया। पुलिस दूसरे हमलावर की तलाश में जुटी है।
थानाप्रभारी ने बतायाकि आगरा गेट पर इलेक्ट्रिॉनिक्स की दुकान पर व्यवसायी ऋषि शर्मा था। उसकी दुकान पर अचानक दो हमलावर आए। उन्होंने बिना कुछ बोले अचानक ऋषि पर फायर कर दिया। गोली सीधी ऋषि के बाएं टांग में घुस गई. गोली की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग तत्काल ऋषि की दुकान की ओर भागे।
यह देखकर दोनों हमलावर भाग निकले। एक सब्जी विक्रेता ने हिम्मत करते हुए आरोपित इरफान को दबोच लिया। जबकि दूसरा हमलावर भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। मौके से एक पिस्तौर (देशी कट्टानुमा) भी बरामद हुई।
ऋषि को पहुंचाया अस्पताल
टांग में गोली लगते ही व्यवसायी ऋषि को तत्काल 108 एम्बुलैंस में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तत्काल उसकी टांग का ऑपरेशन किया गया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। अचानक हुए गोलीकांड से व्यवसायी काफी दहशत में है। उसके आसपास पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
संभवत: पुरानी रंजिश
जिस तरह व्यवसायी पर दिन दहाड़े हमला हुआ उससे लगता है, कि हमलावर और व्यवसायी आपस में परिचित थे। पुलिस इसी बिन्दू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। पुलिस पुरानी रंजिश, परस्पर पुराने लेन-देन अथवा अन्य कारणों को आधार बनाकर जांच कर रही है। फिलहाल कोई असली वजह सामने नहीं आई है।
Updated on:
28 Oct 2018 05:47 pm
Published on:
28 Oct 2018 05:47 pm
