6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मत बताइए फोन पर अपना पासवर्ड, वरना यूं उड़ा लेंगे आपके खाते से रकम

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
hackers cheat old person

hackers cheat old person

अजमेर.

बैंक अधिकारी बन ठग ने फोन पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पूछकर एक वृद्ध के खाते से 5.38 लाख रुपए उड़ा लिए। ठगी के शिकार वृद्ध ने मामले की शिकायत पुलिस व बैंक प्रबंधन को दी है।

पंचशील नगर निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त रमेश चंद गुप्ता (84) का नसीराबाद रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बचत खाता है। गुप्ता ने बताया कि 31 दिसम्बर को उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह बैंक के सर्विस सेंटर से बोल रहा है, उनके एटीएम कार्ड का नम्बर गलत हो गया है जिसका ओटीपी उनके फोन पर आया है।

फोन करने वाले व्यक्ति के जानकारी मांगने पर गुप्ता ने ओटीपी नम्बर बता दिया। इसके कुछ देर बाद ही गुप्ता के खाते से 5.21 लाख रुपए व बाद में 17 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसकी जानकारी मिलते ही गुप्ता ने एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया। पीडि़त ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऑनलाइन ठगी की वारदातें बढ़ी

पुलिस के अनुसार ऑनलाइन सिस्टम लागू होने के साथ अब इस प्रकार की ठगी की वारदातों में भी इजाफा होने लगा है। पुलिस ने साइबर सैल के जरिए इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश पाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। थानों में भी साइबर एक्स्पर्ट होते हैं जो इस प्रकार की वारदातों में अनुसंधान करते हैं।

पत्रिका अलर्ट

इस प्रकार की वारदातों में आम लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि किसी भी कॉल को कन्फर्म किए बगैर अपने आधार कार्ड, बैंक खाता या एटीएम कार्ड की जानकारी नहीं दें। आपके खाते को हैक कर उसमें से रकम को गैर कानूनी रूप से निकाला जा सकता है। इस प्रकार की फ्रॉड कॉल्स से सावधानी रखनी जरूरी होगी। बैंक या एटीएम में लेन-देन के दौरान आसपास के लोगों पर भी निगाह रखनी चाहिए ताकि इस प्रकार की वारदातों से बचा जा सके।