
अजमेर.
पारम्परिक मकर संक्रांति पर्व इस बार दो दिन मनाया जाएगा। शहर में सोमवार और मंगलवार को दान-पुण्य का दौर चलेगा। लोग घरों, मंदिरों में पूजा-अर्चना कर धूमधाम से पर्व मनाएंगे।
तिथि के अनुसार इस वर्ष मकर संक्राति पर्व पौष शुक्ल अष्टमी और नवमी को मनाया जाएगा। सोमवार सुबह से ही कई लोग घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। महिलाएं घरों में पूजन करेंगी। साथ ही 13 सुहागिन महिलाओं को 13 वस्तुओं का दान कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना करेंगी। मंदिरों में भी भगवान का विशेष पूजन होगा। तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी और अन्य मिठाई से भोग लगाया जाएगा। शहर में कई पकौड़े-हलवे के वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। कई लोग मंगलवार को भी मकर संक्रांति पर्व मनाएंगे। दिनभर दान-पुण्य का दौर चलेगा।
गायों को खिलाएंगे चारा
मकर संक्रांति पर गायों को हरा चारा खिलाने की परम्परा है। इसके चलते वैशाली नगर, शास्त्री नगर, नाका मदार, कुंदन नगर, नया बाजार, केसरगंज, रामगंज, धौलाभाटा, अजयनगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, फायसागर रोड और अन्य स्थानों पर गायों को चारा खिलाया जाएगा। शहर में कई जगह गौशाला में दान के लिए कैनोपी भी लगाई जाएगी। कई संचालकों-प्रबंधकों ने हरे चारे-बांटे का दान करने का आग्रह किया है।
बाजारों में हुई खरीददारी
रविवार को बाजारों में खरीददारी का दौर चला। लोगों ने तिल के लड्डू, गुड़ और शक्कर की गजक, रेवड़ी, मंूगफली और अन्य सामग्री खरीदी। महिलाओं ने दान-पुण्य के लिए साडिय़ां, कपड़े और अन्य वस्तुओं की खरीद-फरोख्त की। मदार गेट, नया बाजार, पुरानी मंडी, दरगाह बाजार और अन्य इलाकों में दुकानों पर रौनक नजर आई। सोमवार को भी लोग खरीददारी करेंगे।
शुरु हो जाएंगे मांगलिक कार्य
धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति से मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी मानी जाती है। कई लोग वाहन, घर और अन्य सामग्री की खरीद फरोख्त करते हैं। विवाह समारोह, भवन-प्रतिष्ठानों के शिलान्यास-प्रवेश भी प्रारंभ हो जाएंगे।
Published on:
13 Jan 2019 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
