5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय पक्षी पर कहर : खेत में 10 मोर मृत मिले

एक घायल मिला   सरवाड़ (अजमेर). ग्राम अजगरा से राजपुरा के बीच रविवार सुबह एक खेत में 10 मोर मिले, जबकि एक मोर घायल मिला। मृत मोर में 5 नर व 5 मादा हैं। वन विभाग की टीम ने सभी मृतक मोरों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
Havoc on the national bird: 10 peacocks found dead in the field

राष्ट्रीय पक्षी पर कहर : खेत में 10 मोर मृत मिले


रविवार सुबह ग्राम अजगरा से राजपुरा के बीच बालूराम धाकड़ के खेत में 10 मोर मृत व एक मोर घायल अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में मृत मोरों की जानकारी समाजसेवी राम सिंह चौहान एवं हंसराज जाट ने वन विभाग की टीम को दूरभाष पर दी।

वन विभाग के वन अधिकारी देवराज मेघवाल ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और सभी मृत मोरों को अपने कब्जे में लिया। वनकर्मियों को घटनास्थल पर किसी प्रकार का दाना व अन्य सामान नहीं मिला। इससे संभावना जताई जा रही है कि इन दिनों क्षेत्र में उगी फसल पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। संभवत फसल चुगते समय दवा के प्रभाव से मोरों की मृत्यु हुई है।

अंतिम रिपोर्ट मृतक मोरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। वही घायल मोर का उपचार सरवाड़ वन विभाग में किया जा रहा है।