
water level increase in anasagar
अजमेर
शहर में गुरुवार को हुई ताबड़तोड़ बरसात से आनासागर झील (anasagar lake) लबालब हो गया। पहली बार झील अपनी 13 फीट भराव क्षमता को पारकर 14 फीट 11 इंच के रिकॉर्ड तक पहुंच गई। लगातार पानी की आवक को देखते हुए झील के चैनल गेट (channel gate) खोलने जरूरी हो गए। लेकिन निचले इलाकों में पानी भराव को देखते हुए सिंचाई विभाग (irrigation dept) और जिला प्रशासन (district administration) ने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।
बीते 26 और 27 जुलाई को झमाझम बारिश (heavy rain) के चलते आनासागर झील में पानी की आवक बढ़ गई थी। गुरुवार को ताबड़तोड़ बरसात से झील में जबरदस्त पानी की आवक (water level ) हुई। इसकी कुल भराव क्षमता 13 फीट है। झील का गेज बढ़ता हुआ 14 फीट 11 इंच पहुंच गया। चारों चैनल गेट (channel gate) से पानी तेज गति से पानी छलकना शुरू हो गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तत्काल जिला प्रशासन से संपर्क किया। चैनल गेट खोलकर झील से अतिरिक्त पानी (extra water) निकालने पर सहमति बन गई।
निचले इलाकों में पानी
नगरा, अलवर गेट और अन्य इलाकों में भारी बरसात (barsat in ajmer) से पानी भर गया। इसके चलते आनासागर के तत्काल चैनल गेट खोलना टालना पड़ा। शाम तक पूरे वेग (water in speed) से चैनल गेट से पानी छलकता रहा।
7 जुलाई को भी खोले थे गेट
बीती 5 और 6 जुलाई को भी शहर में झमाझम बरसात हुई थी। इससे झील का गेज बढकऱ 13.1 फीट तक पहुंच गया था। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने दो चैनल गेट खोले थे। प्रशासन (administration) ने झील का गेज 12.5 फीट तक बनाए रखने का फैसला किया था। बाद में इसे बंद कर दिया गया था।
यूं होती है पानी की निकासी
झील के चैनल गेट से निकलने वाला पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल (escape channel)से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आदर्श नगर पहुंचता है। यहां से यह खानपुरा तालाब (kahnpura pond) में जाता है।
फैक्ट फाइल (fact file)
कुल भराव क्षमता-13 फीट
झील का मौजूदा गेज-14 फीट 11 इंच
कुल चैनल गेट-4
Published on:
01 Aug 2019 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
