29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain in ajmer: आनासागर लबालब, चैनल गेट पर चली चादर

Rain in ajmer: गेट ऊपर से चल रही है एक इंच की चादर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 31 Jul 2019, 6:32 AM IST

 ajmer

ajmer

अजमेर. लगातार बरसात से आनासागर झील में पानी की आवक को देखते हुए जिला प्रशासन फिर चैनल गेट खोल सकता है। फिलहाल चैनल गेट (channel gate)के ऊपर एक इंच की चादर चल रही है। जिला कलक्टर के निर्देश के बाद ही सिंचाई विभाग यह कार्रवाई करेगा।

शहर में लगातार बारिश के चलते आनासागर झील में पानी की आवक (rain water) बढ़ गई है। इसकी भराव क्षमता 13 फीट है। प्रशासन (administration)ने झील का गेज नापना शुरू कर दिया। झील का गेज 13.4 फीट तक पहुंच गया है। चैनल गेट के ऊपर से पानी छलकना शुरू हो चुका है। बरसात जारी रहने से इसमें जलस्तर और बढ़ेगा। ऐसे में प्रशासन को चैनल गेट खोलकर झील से अतिरिक्त पानी (extra water) निकालना पड़ सकता है।

7 जुलाई को भी खोले थे गेट
बीती 5 और 6 जुलाई को भी शहर में झमाझम बरसात हुई थी। इससे झील का गेज बढकऱ 13.1 फीट तक पहुंच गया था। जिला कलक्टर (collector ajmer) विश्व मोहन शर्मा के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने दो चैनल गेट खोले थे। प्रशासन ने झील का गेज 12.5 फीट तक बनाए रखने का फैसला किया था। बाद में इसे बंद कर दिया गया था।

यूं निकलता है झील का पानी
झील (anasagar lake) के चैनल गेट से निकलने वाला पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आदर्श नगर पहुंचता है। यहां से यह खानपुरा तालाब (kahnpura pond) में जाता है। लिहाजा प्रशासन ने पानी छोडऩे से पहले इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी (alert message) भी दी ।

फैक्ट फाइल
कुल भराव क्षमता-13 फीट
झील का मौजूदा गेज-13.4 फीट
कुल चैनल गेट-4