6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HOLI 2020 : होली पर ढूंढ पर्व की तैयारी में फूले नहीं समा रहे खील-फूले…बिक्री तेज

ढूंढ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक, बिक्री तेज बाजारों में खील-फूले और खिलौनों की खरीद जारी

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Mar 05, 2020

HOLI 2020 : होली पर ढूंढ पर्व की तैयारी में फूले नहीं समा रहे खील-फूले...बिक्री तेज

HOLI 2020 : होली पर ढूंढ पर्व की तैयारी में फूले नहीं समा रहे खील-फूले...बिक्री तेज

अजमेर / मदनगंज-किशनगढ़. होली (holi 2020)से जुड़े ढूंढ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छाई हुई है। साथ ही सामानों की बिक्री तेज हो गई है। नगर के बाजारों में खील-फूले और खिलौनों की खरीद जारी है। अगले दिनों में इनकी बिक्री और अधिक होगी।
नगर के बाजारों जयपुर रोड, सिटी रोड, अजमेर रोड, ओसवाली मोहल्ला आदि स्थानों पर ढूंढ पर्व के अंतर्गत लोग खील-फूले, खिलौने आदि खरीद रहे हैं। नगरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीण भी यहां खरीदारी कर रहे है। विके्रता सलीम और हकीम ने बताया कि ग्वार के खील 50 रुपए किलो, देसी मक्का 60 रुपए किलो बिक रहे हैं।सबसे अधिक पॉपकार्न की बिक्री हो रही है इनकी मांग सबसे अधिक है। स्पेशल पॉपकार्न 140 और 160 रुपए किलो के हिसाब से बिक रही है। वहीं चावल के मुरमुरे 80 रुपए किलो और पताशे 60 रुपए किलो बिक रहे है। सुबह से शाम तक इनकी बिक्री होती है। बाजार में रोज 12 से 15 क्ंिवटल तक खील-फूले की बिक्री हो रही है।

इसके साथ ही खिलौनों की भी बिक्री की जा रही है। सबसे अधिक 10 से 100 रुपए के खिलौनों की बिक्री हो रही है। यह बिक्री फुटकर और दुकानों दोनों जगह ही हो रही है। गौरतलब हैकि कई परिवारों में ढूंढोत्सव पुत्र के जन्म पर उसकी पहली होली पर मनाया जाता है। इसमे परिजन पुत्र की लंबी उम्र की कामना के लिए उसे आशीर्वाद देते है। पूजा अर्चना की जाती है और महिलाएं मंगल गीत गाती है। होली से पहले नवजात शिशु की नानी एवं बुआ-बहन के घर से ढंूढ आता है। इसमे बच्चे के कपड़े, फूले, फल, खिलौने, पताशे होते हैं। वर्तमान में कई जगह बेटी के जन्म पर भी ढूंढ मनाया जाने लगा है।