5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मधुमक्खियों के हमले में दूल्हा-दुल्हन घायल

परिजन सहित २५ परिजन भी घायल
less than 1 minute read
Google source verification
Honeybies bite groom and bridgroom

मधुमक्खियों के हमले में दूल्हा-दुल्हन घायल

भिनाय (अजमेर). समीप के रैण घाटी में बुधवार सुबह देवता धोकने आए मधुमक्खियों के हमले में दुल्हा दूल्हन सहित करीब २५ परिजन व अन्य घायल हो गए। यह सभी लोग रैण घाटी स्थित जयंती माता, शिवालय व हनुमान मंदिर सहित बोहरा भैंरू मंदिर में दर्शन करने आए थे। इस दौरान मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया।

इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विवाह के बाद आसपास के गांवों के आठ नव दम्पती व उनके परिजन रैण घाटी पहुंचे थे। मधुमक्खियों के हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। महिला-पुरुष जमीन पर गिर गए। चप्पल-जूते व अन्य सामान फैल गए।

यह हुए घायल : मधुमक्खियों के हमले में ग्राम रघुनाथगढ़ निवासी कालूराम शर्मा, भागचन्द जाट, ग्राम रैण का झूंपड़ा निवासी बुलबुल जाट, दिनेश जाट, ग्राम नीमेड़ा निवासी घीसालाल जाट, महेन्द्र वैष्णव, ग्राम पाण्डोलाई निवासी पुखराज जाट, तेजमल जाट, ग्राम नीमेड़ा निवासी शांति जाट, ग्राम झींपिया निवासी रतनू, चिन्ता जाट, ग्राम नई अरवड़ निवासी सुरेन्द्र रेगर व ग्राम सांगरिया निवासी मोनू वैष्णव को भिनाय के अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ में करीब दस -बारह लोग भी हमले की चपेट में आ गए।