6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवासन मंडल को मिली ‘संजीवनी’

आवासन मंडल ने 435 मकान बेचे, 60 करोड़ की आय किशनगढ़ और नाकामदार में शेष मकान
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan housing board

rajasthan housing board

हिमांशु धवल

अजमेर. राजस्थान आवासन मंडल को पचास फीसदी राशि में मकानों को बेचने की अनुमति मिलने से संजीवनी मिल गई है। मंडल की ओर से अभी तक 435 मकान बेचे जा चुके है। हालांकि अभी भी नाकामदार और किशनगढ़ में मकान शेष है।

आवासन मंडल की ओर से पिछले कुछ समय से खुली नीलामी और ई-नीलामी के माध्यम से विभिन्न आयवर्ग के मकानों की बिक्री की जा रही है। इसके चलते मकानों की कुल कीमत पचास फीसदी ही गई है। इसके कारण शहरवासी इन्हें खरीदने में रुचि दिखा रहे है। वर्तमान में नाकामदार में 37, गढ़ी थोरियान में 94, किशनगढ़ में 301 वर्तमान में खाली है। इनकी बिक्री होना शेष है। मंडल को 60 करोड़ की आय हुई है। इसमें से 30 करोड़ रुपए का भुगतान होना अभी शेष है।

फैक्ट फाइल
- 864 आवासन मंडल के मकान

- 435 मकानों की बिक्री हो गई
- 301 मकान किशनगढ़ में शेष

- 37 मकान नाकामदार में शेष
इनका कहना है...

मंडल की ओर से मकानों की बिक्री की जा रही है। इससे 60 करोड़ की आय हुई है। 30 करोड़ का भुगतान हो गया है। अभी भी कई मकान शेष है।

- दीपक कौशिक, आवासीय अभियंता राजस्थान आवासन मंडल