29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panchayat chunav : भ्रमजाल : कौन जाने, अजमेर जिले में कितनी ग्राम पंचायत

पंचायत चुनाव : पुनर्गठन, नवगठन और बार-बार संशोधन से बनी विचित्र स्थिति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 14 Jan 2020, 10:54 PM IST

Panchayat chunav : भ्रमजाल : कौन जाने, अजमेर जिले में कितनी ग्राम पंचायत

Panchayat chunav : भ्रमजाल : कौन जाने, अजमेर जिले में कितनी ग्राम पंचायत

दिनेश कुमार शर्मा

अजमेर.

जिले में पंचायत राज चुनाव में प्रथम चरण के मतदान में जहां मात्र दो दिन शेष रहे गए हैं, वहीं इस बार ऐसा भ्रमजाल बना है कि क्या अधिकारी और क्या जनप्रतिनिधि कोई भी सीधे तौर पर आधिकारिक रूप से यह बताने की स्थिति में नहीं है कि जिले में अब कुल कितनी ग्राम पंचायत हो गई हैं।

इसका कारण पंचायतों का पुनर्गठन, नवगठन, संशोधन और अदालती फैसलों से बार-बार समीकरण बदल जाना है। पंचायतों के पुनर्गठन और दो नवगठित पंचायतों के बाद जहां जिले में पंचायत समितियों की संख्या जहां 11 हो गई, वहीं नवगठित सावर पंचायत समिति में अदालती पेच रहा।

READ MORE : यह कैसा दान, सड़क के किनारे बिछ गया हरा चारा

ऐसे में जिन दो पंचायत समितियों केकड़ी और सरवाड़ से ग्राम पंचायतों को इसमें जोड़ा गया, वहां के चुनाव भी अटक गए। नवगठित अजमेर ग्रामीण पंस के चुनाव भी प्रथम चरण में कराने की घोषणा की गई, लेकिन बाद में यहां के चुनाव भी अटक गए।

READ MORE : प्रायोगिक परीक्षा को लेकर प्रदेश के सभी केन्द्रों पर पैनी निगाह रखेगा बोर्ड-चौधरी

कितनी बार हुआ बदलाव

सावर पर अदालती पेच होने से पंचायत समिति में चुनाव की घोषणा नहीं हो सकी।

श्रीनगर की 7 ग्राम पंचायतों के चुनाव द्वितीय चरण से प्रथम में कराना तय किया गया।

श्रीनगर और अरांई की 3-3 ग्राम पंचायतों के चुनाव द्वितीय से प्रथम में कराना तय हुआ।

श्रीनगर और अरांई की 3-3 ग्राम पंचायतों के चुनाव प्रथम से फिर द्वितीय चरण में कराना तय।

अजमेर ग्रामीण पंस के चुनाव भी दो नवगठित पंचायतों के अदालती आदेश से प्रभावित होने से अटके।

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में केकड़ी, सरवाड़ और सावर के चुनाव की घोषणा, फिर चुनाव अटके

इनके चुनाव अभी तय नहीं ( पुनर्गठन और नवगठन के अनुसार )

21 : ग्राम पंचायत सावर पंचायत समिति की

26 : ग्राम पंचायत सरवाड़ पंचायत समिति की

22 : ग्राम पंचायत केकड़ी पंचायत समिति की

41 : ग्राम पंचायत अजमेर ग्रामीण पसं की

2 : ग्राम पंचायत नवगठित हैं अजमेर ग्रामीण पंस में

9 : ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अभी एक साल बाकी

30 : ग्राम पंचायत अजमेर ग्रामीण में नवगठित और कार्यकाल बाकी की पंचायत हटाने के बाद

21 : ग्राम पंचायत सावर नवगठित पंचायत समिति में हैं कुल

26 : पंचायत सरवाड़ में पुनर्गठन के बाद, पूर्व में थीं 20 और प्रथम अधिसूचना में 23

22 : ग्राम पंचायत केकड़ी पंचायत समिति में, पूर्व में यहां 31 ग्राम पंचायत थीं।

READ MORE : अजमेर नगर निगम में फिर रार, आयुक्त और महापौर में कागजों में हो रही जंग

संख्या पर क्या बोले, जनप्रतिनिधि और अधिकारी

जिले में पूर्व में 282 ग्राम पंचायत थीं, अब 311 हो गई हैं।

वंदना नोगिया, जिला प्रमुख

जिले में वर्तमान में 315 ग्राम पंचायत हो गई हैं।

देवीशंकर भूतड़ा, भाजपा देहात अध्यक्ष

पुनर्गठन के बाद 11 पसं हो गई हैं। फिलहाल 7 में चुनाव हो रहे हैं।

भूपेन्द्र सिंह राठौड़, कांग्रेस देहात अध्यक्ष

जिले में 310 ग्राम पंचायत हैं। प्रथम चरण में 102, द्वितीय में 80 और तृतीय चरण में 33 ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे।

कैलाश चंद शर्मा, उप निर्वाचन अधिकारी

अभी अजमेर से बाहर हूं। कल तक पहुंच पाउंगा।

गजेन्द्र सिंह राठौड़, सीईओ, जिला परिषद