scriptभला वह सौतन कैसे करती बर्दाश्त! पति का युवती से प्रेम प्रसंग जानकर विवाहिता ने किया था आत्मदाह | Husband had love affair with a young woman, wife committed suicide | Patrika News

भला वह सौतन कैसे करती बर्दाश्त! पति का युवती से प्रेम प्रसंग जानकर विवाहिता ने किया था आत्मदाह

locationअजमेरPublished: Nov 27, 2020 01:40:33 am

Submitted by:

suresh bharti

विवाहिता के आत्मदाह के वीडियो वायरल होने के बाद पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार,पति-पत्नी के युवती से बीच प्रेम प्रसंग को लेकर अक्सर होता था विवाद,परिजन ने समझाइश कर कई बार मामला किया था शांत

भला वह सौतन कैसे करती बर्दाश्त! पति का युवती से प्रेम प्रसंग जानकर विवाहिता ने किया था आत्मदाह

भला वह सौतन कैसे करती बर्दाश्त! पति का युवती से प्रेम प्रसंग जानकर विवाहिता ने किया था आत्मदाह

अजमेर/झुंझुनूं. आखिर सात फेरे वाली बीवी भला क्यों चाहेगी कि उसके पति का किसी पराई महिला से प्रेम हो। कोई भी विवाहिता अपनी सौतन कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। वह अपने हक और अधिकारों पर किसी को डाका डालने नहीं देगी।
पत्नी को जब यह सब पता चलने पर पुष्टि हो जाए कि उसके पति के जीवन में कोई दूसरी महिला भी है। ऐसे में मिया-बीवी के बीच विवाद,तनाव और झगड़ा होना स्वाभाविक है। एक पतिव्रता विवाहिता अपने घर-परिवार की सुरक्षा,शांति और बच्चों सहित खुद की खुशहाली के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। झुंझुनंू जिले के गुढ़ागौडजी क्षेत्र के भौडक़ी गांव में ऐसा ही कुछ हुआ।
वीडियो वायरन होने पर आरोपी पकड़े

इस गांव की एक विवाहिता को पति के प्रेम प्रसंग का पता चला तो उसने अपने पति को खूब समझाया,लेकिन वह नहीं माना। आखिर विवाहिता ने आत्मदाह कर लिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को मृतका के पति, ससुर व देवर सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को जांच में पता लगा कि अनिल का शादी के ड़ेढ साल बाद से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी मनीषा ने उसके फोटो भी मोबाइल भी देख लिए थे। उनके बीच में अक्सर युवती को लेकर कहासुनी और विवाद होता रहता था। पुलिस की जांच में कई अन्य अहम बातें भी सामने आई है। विवाहिता का 1.41 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोपी करते थे मारपीट

गुढ़ागौडजी थानाधिकारी देवीसिंह ने बताया कि पति अनिल, ससुर रामचंद्र, देवर अमित, काका ससुर गिरधारी व विकास को पूछताछ के लिए लाया गया। नवलगढ़ डीएसपी सतपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद पुलिस ने पति, ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं विवाहिता के परिजन भी गुढ़ागौडज़ी थाने में पहुंचे। पवन टेलर ने बताया कि बहन मनीषा को 5 दिनों से मारपीट कर परेशान किया जा रहा था। 20 नवम्बर को उसे मारपीट कर परेशान कर रहे थे। तब उसने खुद को आग लगी ली। उसे झुलसने पर एसके अस्पताल लेकर आए। यहां से जयपुर रैफर कर दिया। वहां पर उसकी मौत हो गई।
आठ साल पहले हुआ था विवाह

मनीषा का विवाह आठ साल पहले 5 दिसम्बर 2012 को अनिल कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी उदयपुरवाटी झुंझुंनूं से किया था। शादी के बाद से ससुर रामचंद्र, सास बिदामी देवी, देवर अमित सहित अन्य परेशान करने लग गए। आरोप है कि अक्सर उसके साथ मारपीट कती जाती थी। वर्ष 2019 में उन्होंने सीकर कोतवाली में भी दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया था। तब दोनों पक्षों समझाइश के बाद वह वापस ससुराल चली गई। दोबारा से आरोपी उसे परेशान करने लग गए थे।
…और उसने केरोसिन खुद के शरीर पर उंडेल लिया

विवाहिता के परिजनं ने आरोप लगाया कि 1.41 मिनट का आग लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पहले उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद परेशान होकर मनीषा घर से ही तेल की केन लेकर आ गई। तब परिजन वीडियो बनाते रहे। वीडियो में वह केन से खुद पर तेल डाल कर केन को फैंक देती है। इसके बाद माचिस से खुद को आग लगा लेती है।
पीहर पक्ष का आरोप है कि परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास भी नहीं किया। वीडियो में आवाजें भी आ रही है कि तेल ही तो डाला है। तब काफी चिल्लाने की आवाजें आने लगती है। मनीषा के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे ससुराल में ही है।
पति का हाथ व चेहरा झुलसा

विवाहिता के पति अनिल कुमार गांव में ही कपड़े सिलाई का काम करता है। घटना के दिन बचाव के दौरान उसका हाथ व चेहरा झुलस गया था। परिजनों ने बताया कि गली में जैसे ही मनीषा ने तेल डाला तो लगा कि इसके पास माचिस नहीं है। आग लगते देख कर सभी उसे बचाने के लिए दौड़े तो वह भी आगे भागने लग गई। उसे पकडऩे के बाद कंबल लाकर आग को बुझाया। आग बुझाने के दौरान अनिल के हाथ व चेहरा भी झुलस गया था। मनीषा ने मई में भी आत्मदाह का प्रयास किया था। तब उसके पास माचिस नहीं थी और परिजन ने उसे बचा लिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो