अजमेर में अन्य जिलों की तुलना में अलग वातावरण है। अपराध भी अन्य जिलों के मुकाबले कम है। फिर भी अजमेर जिले के मौजूदा अपराध का ग्राफ देखने के बाद ही जहां आवश्यता होगी उसको प्रभावी तरीके से रोकथाम का प्रयास किया जाएगा। प्राथमिकताएं तो राजस्थान पुलिस की हैं, जिसमें आमजन को राहत दिलाना ही मुख्य उद्देश्य है। एसपी सिंह ने बताया कि वे सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करेंगे।