11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति का रण : अगर लडऩा है विधानसभा चुनाव तो कार्यकर्ताओं व आमजन में अच्छी पैठ बनानी पड़ेगी वरना नहीं मिलेगा टिकट

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Google source verification

-संकल्प रैली में नेताजी के वाहनों पर रहेगी पार्टी की नजर

अजमेर. विधानसभा चुनाव में अजमेर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों को कार्यकर्ताओं में पकड़ एवं आमजन में ‘पैठ’ ही टिकट दिलाएगी। कांग्रेस आलाकमान ने इस ‘पैठ’ को देखने एवं आजमाने का मौका भी दावेदारों को हाथ में थमा दिया है। कांग्रेस की संभाग स्तरीय संकल्प रैली में अब अपनी ताकत दिखानी पड़ेगी।


कांग्रेस आलाकमान की ओर से विधानसभा चुनावों में टिकट देने से कांग्रेस की रैलियों, सभाओं एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के कार्यक्रमों में नेताजी की ओर से कितना संख्या बल जुटाया जा रहा है। यही नहीं इन आयोजन को सफल बनाने के लिए वाहनों की व्यवस्था का भी पैमाना तय किया गया है। अजमेर संभाग की संकल्प रैली नागौर जिले के परबतसर में 12 सितम्बर को प्रस्तावित है। इस संकल्प रैली में अपार समर्थक, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को अधिकाधिक ले जाने की जिम्मेदारी टिकट के दावेदारों को भी दी गई है।

इन दावेदारों की ंिचंता तब और बढ़ गई जब कुछ अन्य दावेदारों ने वाहनों की संख्या उनसे अधिक बता दी। अब ऐसे में टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं को वाहनों की संख्या अधिक रखने के साथ साथ वाहनों में कितने कार्यकर्ता,आमजन ले जा रहे हैं इस पर भी नजर रखनी होगी। कांग्रेस प्रदेश आलाकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि इन वाहनों पर नजर रखी जाएगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी विवेक बंसल ने भी इसके संकेत ही नहीं दिए बल्कि टिकटार्थियों को आह्वान किया कि वे अधिकाधिक लोगों को संकल्प रैली में लेकर जाएं।

) संभाग रैली में अधिकाधिक कार्यकर्ता जुटाएं


अजमेर. कांग्रेस की ओर से अजमेर संभाग की संकल्प रैली का आयोजन 12 सितम्बर को नागौर जिले के परबतसर में किया जाएगा। रविवार को कांग्रेस शहर व देहात की संयुक्त बैठक में संकल्प रैली को रणनीति बनाई गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव और सहप्रभारी विवेक बंसल ने सभी टिकटार्थियों से रैली में अधिकाधिक कार्यकर्ता जुटाने का आह्वान किया।

बैठक को सह प्रभारी बंसल, सांसद डॉ. रघु शर्मा और देहात जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड, शहर जिलाध्यक्ष विजय जैन, प्रदेश कांग्रेस समिति सचिव महेन्द्र सिंह रलावता, विधायक रामनारायण गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, हाजी कयूम खान, नाथूराम सिनोदिया, ब्रह्मदेव कुमावत, नसीम अख्तर इंसाफ , ललित भाटी, डॉ राजकुमार जयपाल, हेमन्त भाटी ने भी संबोधित किया। बैठक में देहात उपाध्यक्ष सौरभ बजाड़, प्रद्युम्न सिंह, महामंत्री फिरोज खान, शहर कांग्रेस महासचिव शिव कुमार बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सबा खान सहित शहर एवं देहात के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।