30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्हाइट लाइन के बाहर अगर वाहन व सामान मिला तो आपको भी मिल सकती है ये सजा

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 13 Nov 2018, 7:02 PM IST

if you cross the white line then traffic police will take action

व्हाइट लाइन के बाहर अगर वाहन व सामान मिला तो आपको भी मिल सकती है ये सजा

अजमेर. शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस ने कमर कसी है। यातायात पुलिस ने व्हाइट लाइन के बाहर वाहन खड़ा करने व व्यीवसायिक प्रतिष्ठान के बाहर फुटपाथ पर सामान रखने पर कार्रवाई के लिए चेताया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) नीलम चौधरी ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस आगामी दिनों में कुछ कड़े कदम उठाने जा रही है। इसमें फुटपाथ पर बनी सफेद पट्टी के बाहर दुपहिया व चौपहिया वाहन खड़े करने पर यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस की क्रेन व दुपहिया वाहन उठाने के लिए जवान तैनात किए जाएंगे। ऐसे में आमजन को सफेद (व्हाइट) लाइन के भीतर अपने वाहन खड़े करने होंगे।

उन्होंने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था में सबसे बड़ी बाधा नो-पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग के अतिरिक्त दुकान, शोरूम के बाहर रखे किए जाने वाला अतिरिक्रमण है। व्यापारी वर्ग शहर की सुगम यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करे। दुकान के वाहर अवैध तरीके से सामान फैलाकर रखने पर नियमानुसार नगर निगम व यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके अलावा नो-पार्किंग और अवैध हाथ ठेला लगाकर फुटपाथ पर कब्जा कर यातायात अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।