
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का आगाज हो चुका है। मेला मैदान में देशभर से पशुओं की आवक हो रही है। इनमें गोवंश व अश्ववंश के साथ सर्वाधिक ऊंटों की आवक हो रही है। मेला मैदान में खरीद-फरोख्त के लिए लाए ऊंट पर रंग करके उसे बेचने के लिए तैयार करते किशोर वहीं मेले में आकर्षण का केन्द्र बने सफेद घोड़े-घोडियां व विशाल झूले-चकरी।







