
house for sale
अजमेर सहित किशनगढ़ व नसीराबाद में लॉटरी से आवंटन के बाद खाली पड़े हाउसिंग बोर्ड के मकान अब नीलामी के जरिए बिकेंगे। इसके लिए 557 मकान चिह्नित कर दरें तय करने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू करेगा।
लोगों को खुद का आशियाना मुहैया कराने के लिए हाउसिंग बोर्ड की ओर से मकानों का निर्माण कराया गया। इसमें विभिन्न श्रेणी के आवास बनाए गए। जिसमें गरीबी रेखा से नीचे-ईडब्ल्यूएस, अल्प आय वर्ग-एलआईजी, मध्यम आय वर्ग-एमआईजी, उच्च आय वर्ग- एचआईजी शामिल है। इनका आवंटन लॉटरी के जरिए किया गया।
लेकिन फिर भी कई आवासों का आवंटन नहीं हुआ या फिर लोगों ने कब्जा नहीं लिया। एेसे में इन मकानों को चिह्नित कर अब नीलामी के जरिए बेचने की योजना बनाई है। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड ने इसकी दरें तय करने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है।
सबसे ज्यादा 461 किशनगढ़ में
वर्ष 2013 में किशनगढ़ में एक हजार आवास बनाने के लिए योजना शुरू हुई और आवास का निर्माण कर लॉटरी से आवंटन किया गया। अधिकांश मकान लॉटरी बिके लेकिन कई मकान मालिकों ने लॉटरी में मकान निकलने के बाद भी कब्जा नहीं लिया और यही कारण है कि किशनगढ़ में सबसे ज्यादा 461 मकान खाली पडे़ है। इसके पीछे कारण हाउसिंग बोर्ड की दरें ज्यादा होना व सुविधाओं का अभाव बताया गया।
नीलामी योग्य मकान : एक नजर
शहर ईडब्ल्यूएस एलआईजी एमआईजी-ए एमआईजी-बी एचआईजी
अजमेर 16 27 26 - -
किशनगढ़ 223 91 73 43 31
नसीराबाद 4 - - 23 -
अजमेर, किशनगढ़ व नसीराबाद में 557 मकानों की नीलामी होगी और इसकी दरें तय करने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। दरें तय होने पर नीलामी की जाएगी।
-के.आर.जीनगर, अधिशासी अभियंता, हाउसिंग बोर्ड अजमेर
Published on:
24 Mar 2017 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
