1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Industrial Accident: मां शिवा प्लांट हादसे में बड़ा अपडेट! दो श्रमिकों की मौत, 3 घायलों का इलाज जारी

Maa Shiva Plant Incident: मां शिवा प्लांट हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो श्रमिक प्रमोद सोनी और चौखट सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को रायपुर रेफर किया गया था।
2 min read
Google source verification
Industrial Accident

मां शिवा प्लांट हादसे में 2 श्रमिक की मौत (photo source- Patrika)

Industrial Accident: मां शिवा प्लांट में हुए भीषण औद्योगिक हादसे के बाद एक दुखद खबर सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतकों की पहचान प्रमोद सोनी और चौखट सिंह के रूप में हुई है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए चार दिन पहले ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Raigarh Plant Accident: गंभीर हालत में किया गया था रेफर

हादसे में कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। प्रमोद सोनी और चौखट सिंह की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल से रायपुर के एक विशेष अस्पताल में रेफर किया गया था। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

तीन श्रमिकों का इलाज जारी

वहीं हादसे में घायल अन्य तीन श्रमिकों गुड्डू कुमार, चतुर यादव और शनिराम राठिया का उपचार अभी भी ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तीनों की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

परिजनों में शोक, क्षेत्र में मातम

दो श्रमिकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद से परिजन लगातार अस्पताल में इलाज की जानकारी ले रहे थे, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

Chhattisgarh Industrial News: हादसे की जांच जारी

मां शिवा प्लांट में हुए इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन और संबंधित विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच श्रमिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को रोजगार और घायल श्रमिकों के बेहतर इलाज की मांग की है। हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायगढ़

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग