5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के गृह जिले में पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय में बढ़ते रोगी, घटता स्टाफ
Play video

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के गृह जिले में पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय में बढ़ते रोगी, घटता स्टाफ

रोजाना पांच सौ से अधिक रोगियों का आउटडोर ,स्टाफ की कमी से परेशान हो रहे हैं रोगी , रोगियों को नहीं मिल पा रही है उपचार की पर्याप्त सुविधा, नर्स सहित कई पद खाली
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jun 13, 2019

अजमेर /पुष्कर. राज्य में चिकित्सा व्यवस्था समुचित करने के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के गृह जिले में पुष्कर चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का आलम बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि चिकित्सालय में दिनोंदिन स्टाफ की कमी आती जा रही है । डॉक्टरसेवानिवृत हो रहे हैं। सरकार द्वारा स्वीकृत पद खाली पड़े होने से रोगियों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है ।
एक ओर जहां राज्य के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा राज्य में चिकित्सा सुविधाएं समुचित करने के बयान जारी कर रहे हैं वहीं स्वयं उनके गृह जिले के पुष्कर स्थित राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का आलम बढ़ता जा रहा है।


चिकित्सालय में पुष्कर में आसपास के 20 गांवों के रोगियों की कतारें लग जाती हैं लेकिन उपचार देने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से रोगियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ आर के गुप्ता की मानें तो उन्होंने स्टाफ की कमी को लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कई बार लिखित में अवगत करा दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।


डॉक्टर पर्चा लिख कर देते हैं लेकिन रोगियों को पर्याप्त उपचार देने के लिए चिकित्सालय में स्टाफ की कमी है यही कारण है कि घंटों तक रोगी कतार बद्ध उपचार के लिए खड़े नजर आते हैं या परेशान होकर चले जाते हैं।
पुष्कर एक धार्मिक नगरी है करोड़ों हिंदुओं की आस्था का तीर्थ पुष्कर नगर में श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ता जा रहा है वहीं पुष्कर एवं आसपास के करीब 20 गांवों के रोगी पुष्कर चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए आते हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने पूरे प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन उनके निर्देश सिर्फ कागजी बनकर रह गए हैं यही कारण है कि चिकित्सा मंत्री के गृह जिले अजमेर में पुष्कर स्थित राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का आलम बढ़ता जा रहा है ।

 

चिकित्सा प्रभारी डॉ आर के गुप्ता के अनुसार वर्तमान में यहां पर दो चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं इसके अलावा 7 पद मेल नर्स के रिक्त हैं। एक वरिष्ठ टेक्निशियन तथा एक फस्र्ट ग्रेड लिपिक का पद खाली है। हालत यह है कि वह चिकित्सालय को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मी ठेके पर लेना पड़ रहा है रोगियों को जांच कक्ष तक ले जाने लाने, ड्रेसिंग करने में सहायता देने वाले वार्ड बॉय के 4 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं एक और दिन रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है तथा औसतन 500 से अधिक रोगी रोजाना आउटडोर इलाज कराने के लिए आ रहे हैं वहीं घटते स्टाफ के कारण रोगियों को पर्याप्त उपचार भी नहीं मिल पा रहा है।