पुलिस उपअधीक्षक सी.एस. सोढा ने बताया कि कॉलेज रोड स्थित जटिया कॉलोनी निवासी हेमंत धोलिया (12) बुधवार शाम को करीब आठ बजे घर से निकला। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसकी कहीं पता नहीं लगा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हेमंत शाम को दुकान से सामान लेकर घर गया। घर से पांच रुपए लेकर निकला था, जो देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने आस-पास क्षेत्र में रात्रि को तलाशी भी ली।