5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन होगी जेईई एडवांस-2019, अप्रेल में शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
jee advance 2019

jee advance 2019

अजमेर. देश के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस-2019 परीक्षा ऑनलाइन होगी। 19 मई को दो पारियों में यह परीक्षा कराई जाएगी।

देश के विभिन्न आईआईटी में दाखिलों के लिए जेईई एडवांस परीक्षा होती है। इसमें सीबीएसई की जेईई मेन्स में उत्तीर्ण करीब 2.24 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। पिछले साल आईआईटी कानपुर ने यह परीक्षा कराई थी। इस बार आईआईटी रुडक़ी को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कम्प्यूटर पर होगी परीक्षा

जेईई एडवांस (पूर्व में आईआईटी जेईई) परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। आईआईटी कानपुर इसकी शुरुआत साल 2018 में कर चुका है। इस बार भी विद्यार्थियों को कम्प्यूटर पर परीक्षा देनी होगी। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेज, केंद्र अथवा राज्य सरकारी की किसी कम्प्यूटर संस्थान में केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन अप्रेल में प्रारंभ होंगे।

आईआईटी में मिलेगा प्रवेश

जेईई एडवांस पास करने वाले स्टूडेंट्स को देश के विभिन्न आईआईटी में एडमिशन मिलेगा। इनमें दिल्ली, कानपुर, मुंबई, चेन्नई, रुडक़ी, खडग़पुर, जोधपुर और अन्य आईआईटी शामिल हैं। स्टूडेंट्स यहां से बी.टेक और उसके बाद एम. टेक कोर्स करते हैं।