5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैलादेवी मेला : श्रद्धालुओं के लिए 317 बसों की व्यवस्था

20 मार्च में मेले का आगाज, चार जिलों में बनेंगे छह मेला बस स्टैण्ड, प्रदेश के सभी आगारों से आएगी रोडवेज बसें

2 min read
Google source verification
कैलादेवी मेला : श्रद्धालुओं के लिए 317 बसों की व्यवस्था

कैलादेवी मेला : श्रद्धालुओं के लिए 317 बसों की व्यवस्था

Kailadevi Mela करौली/हिण्डौनसिटी.

कैलादेवी के लक्खी मेले में रोडवेज की तीन सौ से अधिक बसें श्रद्धालुओं को मां कैला के दरबार में ले जाएगी। आस्था के सफर को सहज बनाने के लिए राजस्थान रोडवेज ने चार जिलों व आगरा में मेला बस स्टैण्ड स्थापित 317 बसों का संचालन करने का निर्णय किया है।

प्रशासनिक तौके पर 20 मार्च में मेले का आगाज होगा, लेकिन श्रद्धालुओं की आवक के चलते 16 मार्च से ही मेला स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। रोडवेज सूत्रों के अनुसार कैलादेवी के लक्खी मेले के मुख्यालय के लिए 337 बसों के संचालन डिमांड भेजी गई। मेला व्यवस्था के तहत सात यूनिटों के बस स्टैण्डों से 260 बसों कैलादेवी मेला ग्राउण्ड के लिए संचालित होंगी। वहीं यूनिट बस स्टैण्डों पर यात्रियों की भीड़ बढऩे पर हिण्डौन, भरतपुर व लोहागढ़ डिपो की 57 बसों को भी लगाया जाएगा।

आगरा से दौड़ेंगी सर्वाधिक 90 बसें

मेला में सर्वाधिक श्रद्धालुओं की आवक वाली आगरा यूनिट से कैलादेवी के लिए 90 बसें चलेंगी। 16 मार्च से आगरा से 20 बसों के संचालन के साथ मेला बस स्टैण्ड शुरू होगा। इसके अलावा धौलपुर से 43, बाड़ी से 20, हिण्डौन रेलवे स्टेशन से 50, गंगापुर से 27, करौली से 25, बालाजी से 5 बसों का संचालन होगा। मेले में यात्रियों की आवक बढऩे के साथ हिण्डौन व भरतपुर आगार से 20-20 व 12 बसें लोहागढ़ आगार से संचालित की जाएगी।

बस किराए में 30 प्रतिशत की छूट

कैलादेवी के मेले में मेला स्पेशल बसों में रोडवेज द्वारा किराए में तीस प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। रियायत राजस्थान सीमा में ही सफर करने के किराए पर ही मिल सकेगी। इसके लिए रोडवेज ने मेला बसों के 25 मार्गांे की रियायती किराया सूची जारी की है। रोडवेज सूत्रों के अनुसार मेला बसों में हिण्डौन-कैलादेवी का किराया 66 रुपए की तुलना में 50 रुपए तय किया है। वहींं आगरा कैलादेवी का बाया महवा, बयाना और धौलपुर तीनों मार्गांे पर 250 रुपए प्रति यात्री किराया निर्धारित किया है।

कोरोना को लेकर रोडवेज चौकस

कैलादेवी मेेले में भीड़ भरी बसों में कोरोना के संक्रमण को लेकर रोड़वेज भी चौकस रहेगा। हिण्डौन आगार के मुख्य प्रबंधक विष्णु कुमार वर्मा ने बताया कि बसों के अंदर जागरुकता के श्लोगन के पोस्टर चस्पा कराए गए हैं। वहीं परिचालकों को भी प्रशिक्षित किया गया है। बस में विदेशी यात्री के सफर करने पर परिचालक द्वारा पत्रक भरवाया जाएगा। ताकि जरुरत पडऩे पर यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके।

मेले में दौड़ेंगी नई बसें

इस बार कैलादेवी के मेले में अधिकांश नई बसें दौड़ेंगी। आगार के मुख्य प्रबंधक ने बताया कि मुख्यालय पर हुई मेला तैयारी बैठक में सभी आगार प्रबंधकों को रोडवेज के बेड़े में हाल ही में शामिल हुई नई बसों के भेजने के बारे में कहा गया।

हिण्डौन आगार की नई 10 बसें भी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को कैला मां के दरबार ले जाएगी। हिण्डौन आगार के मुख्य प्रबंधक विष्णु कुमार वर्मा के अनुसार कैलादेवी के मेला में बसों संचालन व बस स्टैण्ड स्थापित करने की तैयारियों पूरी कर ली गई है। 16 से 20 मार्च तक क्रमानुसार सभी यूनिटों से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।