5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले कर्नाटक सीएम कुमारस्वामी – 2019 में देश से होगा भाजपा सरकार का सफाया

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
karnatka CM in ajmer

karnatka CM in ajmer

उपेन्द्र शर्मा/अजमेर।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी का कहना है कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा की सरकार का सफाया होगा और कांग्रेस के साथ मिलकर क्षेत्रीय विपक्षी दलों के महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। यह बात उन्होंने गुरुवार को अपनी अजमेर-पुष्कर यात्रा के दौरान राजस्थान पत्रिका के साथ विशेष मुलाकात के दौरान कही। पेश में इस मुलाकात के खास अंश।
पत्रिका:- क्या कर्नाटक की गठबंधन सरकार ठीक काम कर रही है। कांग्रेस के साथ आपका अनुभव कैसा रहा?

हमारी सरकार बहुत शांति से चल रही है। अच्छा अनुभव रहा है। अगले सप्ताह 100 दिन पूरे हो जाएंगे।
पत्रिका:- केन्द्र सरकार के साथ कैसे रिश्ते हैं ? केन्द्र की भाजपा सरकार चाहती है कि हमारी सरकार को हटाया जाए। वे पहले दिन से ही यह चाहते हैं कि हमें अपदस्थ किया जाए। वो बाधाएं डालते हैं, लेकिन हम अपना काम कर रहे हैं। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।

पत्रिका:- आपके चुनाव जीतने पर विपक्ष की शक्ति का एहसास हुआ था। पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ एक संदेश गया था, लेकिन बाद में लोकसभा में विश्वास प्रस्ताव के वक्त वो एहसास गायब हो गया। ऐसा क्यों?
विश्वास प्रस्ताव कोई चुनाव नहीं था। वो अलग मामला था। कांग्रेस व विभिन्न क्षेत्रीय दल एक हैं और चुनाव होने दीजिए। विपक्षी महागठबंधन की ताकत देखने को मिलेगी। पत्रिका:- क्या संभावना लगती वर्ष 2019 में?

वर्ष 2019 में केन्द्र से भाजपा सरकार का सफाया होना तय है। बहुत अच्छे अवसर हैं विपक्ष के पास। हम जरूर कामयाब होंगे।
कर्नाटक में बड़ी संख्या में राजस्थानी लोग रहते हैं। आपकी सरकार कैसे देखती है राजस्थानियों को? राजस्थान के लोगों ने कर्नाटक के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारी सरकार और पार्टी दोनों ही राजस्थानियों से विशेष लगाव रखती है। वे भी हमसे रखते हैं। मैं खुद कई कार्यक्रमों में उनके शामिल हुआ हूं। हमारी सरकार की नजर में कन्नड़ और राजस्थानी नागरिक पूर्णत: समान हैं।

पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के लिए जो भी सहयोग होगा करेंगे:- कुमारस्वामी
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने पत्रिका समूह की ओर से स्वच्छ राजनीति के लिए चलाए जा रहे चेंजमेकर अभियान की तारीफ की और इस अवसर पर इस अभियान के बारे में तैयार की गई एक बुकलेट को भी देखा। उन्होंने कहा कि पत्रिका समूह के इस अभियान को सफल बनाने के लिए कर्नाटक सरकार और उनकी पार्टी दोनों ही किसी भी तरह का सहयोग देने के लिए तैयार है।

विदेशों से भाजपा चंदा तो लेती है लेकिन बाढ़ पीढि़तों की सहायता राशि नहीं

कर्नाटक की गठबंधन सरकार की संयोजन समिति के संयोजक दानिश अली का कहना है कि भाजपा विदेशों से मिलने वाली चंदा राशि तो लेती है। लेकिन केन्द्र में चल रही उसकी सरकार यूएई से मिलने वाली उस राशि को नहीं ले रही है, जो केरल के बाढ़ पीढि़तों की सहायतार्थ आ रही थी। कर्नाटक का भी कुछ हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है। भाजपा का यह दोहरा चरित्र है। दानिश गुरुवार को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के साथ अजमेर-पुष्कर यात्रा पर थे।

दानिश का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा विभिन्न क्षेत्रीय दलों को एकत्र करने का काम कर रहे हैं, जो 2019 में मोदी सरकार के खिलाफ एक ताकतवर गठबंधन की जरूरत है। चुनाव बाद कौन नेतृत्व करेगा कौन नहीं यह देखा जाएगा। फिलहाल विपक्ष को एकजुट करना जरूरी है। दानिश ने हाल ही राजस्थान में गाय को लेकर हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं को दुखद बताया। उन्होंने राजस्थान के संदर्भ में कहा कि यहां 2018 के विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में रहेगी, फिर भी उसे कुछ क्षेत्रीय दलों को उनकी हैसियत के अनुसार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।