25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां दीपावली पर खेली जाती है होली, साधारण नहीं अंगारों की होली, हर साल झुलसते हैं लोग..

https://www.patrika.com/jaisalmer-news/

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Abdul Bari

Nov 08, 2018

kekri's unique diwali

राजस्थान में यहां दीपावली पर खेली जाती है होली, साधारण नहीं अंगारों की होली, हर साल झुलसते हैं लोग..

अजमेर
देशभर में जहां पिछले दो दिनों से दीपावली की धूम मची है और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं व बधाइयां दे रहे हैं, वहीं अजमेर के केकड़ी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर दीपावली नहीं, बल्कि होली खेली जा रही है वो भी साधारण नहीं अपितु अंगारो की होली।

अजमेर जिले के केकड़ी कस्बे में दीपावली के दूसरे दिन यानि गोवर्धन पूजा के बाद गुरूवार को ये अंगारों का युद्ध शुरू हो गया। जो देर रात तक चलता रहेगा। इस दौरान कई लोग एक-दूसरे पर अंगारे बरसाते रहते हैं, जिसमें कई लोग बुरी तरह से झुलस भी जाते हैं। गोवर्धन पूजा वाले दिन शाम को बेलों का पूजन किया जाता है। इस दौरान सिर्फ एक ही पटाखा फोडा जाता है, जिसे 'गंगा-जमुना' कहा जाता है। इस पटाखें को जलाने के बाद कुछ देर तक तो इसमें फव्वारें निकलते है, उसके बाद जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट होता है।

इस परंपरा की आड़ में कतिपय असामाजिक तत्व यहाँ मुख्य बाजारों और गली मोहल्लों में भी एक दूसरे पर जलते पटाखे फेंक कर माहौल को दूषित करने से बाज नहीं आते हैं। अंगारो के इस खेल में महिला पुरुषो सहित बच्चो के जलने की घटनाएं आम बात हैं वही आग लगने से भी काफी नुकसान होता हैं।


बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग