
court helps family
अजमेर.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मासिक बैठक जिला न्यायाधीश के सभागार में आहूत की गई। बैठक में पीडि़त प्रतिकर स्कीम के तहत 7 प्रकरणों में 27 लाख 75 हजार रुपए की राशि पीडि़तों व उनके परिजन को दिलाए जाने पर सहमति बनी। बैठक में विधिक सहायता के लिए 10 प्रकरणों में से 9 प्रकरणों को स्वीकृत किया गया। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी व न्यायिक अधिकारियों ने शिरकत की। नशा मुक्ति के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम शुरू करने की रूपरेखा भी तय की गई।
खाद्य निगम के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
अजमेर.भारतीय खाद्य निगम के एक्जीक्यूटिव स्टाफ यूनियन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया। जिला सचिव चेतराम मीणा ने बताया कि यूनियन की मांगों में एक जनवरी 2017 से संशोधित वेतनमान लागू करने, ओटीए को 50 प्रतिशत सीलिंग सीमा से बाहर रखने, विभागीय परीक्षाओं के लिए पात्रता माने जाने, आश्रितों को नियुक्ति आदि की मांगें शामिल हैं।
बार ने वकीलों को टिकट देने की मांग की
जिला बार एसासिएशन ने विधानसभा चुनाव में अजमेर की दोनों विधानसभा क्षेत्र से वकीलों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। बार अध्यक्ष अजय त्रिपाठी व सचिव समीर काले ने बताया कि अजमेर मे करीब 10 बार एसोसिएशन के एक हजार से अधिक सदस्य हैं। शहर की जनता के हितों को लेकर अजमेर में वकील सदैव अग्रणी रहे हें।
बार की ओर से जारी विज्ञप्ति में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से मनोज डीडवानिया, रविन्द्र चौहान सिवासिया ने भाजपा से तथा कांगेेस से जितेन्द्र खेतावत ने कांग्रेस से मांग की है। गजवीर सिंह चूंडावत ने उत्तर से टिकट की मांग की है। वहीं वकील अशोक मटाई, हरीश हिंगोरानी ने उत्तर विधानसभा से कांग्रेस से तथा पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से जगदीश चौधरी तथा पुष्कर से कांगे्रस से हरिसिंह गुर्जर ने टिेकट की मांग की है।
Updated on:
27 Oct 2018 03:30 pm
Published on:
08 Nov 2018 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
