30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#election 2018: विधायक पलाड़ा हैं करोड़पति, नसीराबाद विधायक गुर्जर सिर्फ लखपति

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Oct 2018, 9:52 AM IST

income of political leaders

income of political leaders

अजमेर.

धन सम्पत्ति के मामले में अजमेर के आठों विधायकों में मसूदा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा सब पर भारी है। वे करीब साढ़े 16 करोड़ रुपए की आसामी हैं। जिले में सबसे कम सम्पत्ति के मामले में नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर हैं। उनके पास करीब साढ़े 61 लाख रुपए की सम्पत्ति हैं।

जिले के पांच विधायक करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेडिट रिफोम्र्स (एडीआर) की ओर से 14 वीं राजस्थान विधानसभा के विधायकों की सम्पत्ति की रिपोर्ट उजागर की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अजमेर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में सात में भाजपा के विधायक हैं तो नसीराबाद से कांग्रेस के गुर्जर विधायक हैं।

जिले के सात विधायकों की कुल सम्पत्ति से भी अधिक पलाड़ा की सम्पत्ति हैं। मसूदा विधायक की कुल सम्पत्ति 16 करोड़ 49 लाख 17944 रुपए है। दूसरे नम्बर पर किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी हैं। वे करीब 5 करोड़ के आसामी हैं।

तीसरे नम्बर पर शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी तो चौथे नम्बर पर केकड़ी विधायक व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम हैं।

राज्यमंत्री भदेल नहीं हैं करोड़पति

एडीआर रिपोर्ट के मुताबित महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल करोड़पति भी नहीं बन पाई हैं। उनकी कुल सम्पत्ति 87 लाख, 44 लाख, 345 रुपए है।

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार विधायकों की सम्पत्ति

विधायक विस क्षेत्र चल सम्पत्ति अचल सम्पत्ति कुल सम्पत्ति

सुशील कंवर पलाड़ा मसूदा 2,23,17,944 14,26,00,000 16,49,17,944

भागीरथ चौधरी किशनगढ़ 1,14,20,100 3,86,54,852 5,00,74,952

वासुदेव देवनानी अजमेर उत्तर 1,23,88,821 71,00,000 1,94,88,821

शत्रुघ्न गौतम केकड़ी 1,41,99,830 51,33,246 1,93,33,076

शंकर सिंह रावत ब्यावर 44,80,216 86,55,000 1,31,35,216

अनिता भदेल अजमेर दक्षिण 22,80,215 64,64,130 87,44,345

सुरेश सिंह रावत पुष्कर 44,21,957 24,70,700 68,91,957

रामनारायण गुर्जर नसीराबाद 9,66,035 52,00,000 61,66,035