11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Panchayat Chunav 2020 : कड़ाके की ठंड में भी मतदाताओं का उत्साह चरम पर ….

Panchayat Chunav 2020 : जवाजा पंचायत समिति के ग्राम पंचायतों में 46 सरपंच व 396 वार्ड पंच के लिए मतदान शुरु हो गया है।

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jan 17, 2020


ब्यावर. जवाजा पंचायत समिति के ग्राम पंचायतों में 46 सरपंच व 396 वार्ड पंच के लिए मतदान (panchayat raj election) शुरु हो गया है। सुबह-सुबह सर्दी के तेवर तीखे है। इसके बावजूद मतदान केन्द्रों पर सुबह से मतदाता पहुंचना शुरु हो गए है। प्रत्याशी भी सुबह जल्दी ही मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए। मतदाताओं का रुझान धूप खिलने के साथ ही बढऩे के आसार है।

Panchayat Chunav : संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर रहेंगे सुरक्षा के विशेष इंतजाम

जवाजा पंचायत समिति के ग्राम पंचायतों में 46 सरपंच व 396 वार्ड पंच के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरु हो गया है। सरपंच के चुनाव ईवीएम से तो वार्ड पंच के चुनाव मतपत्र से हो रहे है। 46 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए 338 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। राजियावास ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार है और ऐसे में यहां पर हर बूथ पर दो ईवीएम लगाई गई है। वहीं पांच ग्राम पंचायतों लसाडिय़ा, मालातों की बेर, मेडिय़ा, नून्द्रीमेन्द्रातान, सातुखेड़ा ग्राम पंचायत में त्रिकोणिय संघर्ष है।

Panchayat Cunav : प्रथम चरण में मतदान आज

सरंपच पद के लिए पांच को छोड़कर 41 ग्राम पंचायत में तीन से अधिक प्रत्याशी है। सीधा मुकाबला कहीं पर भी नहीं है। आठ ग्राम पंचायतों में दस से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में डटे हुए है। पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में खासा उत्साह है। जवाजा में 1 लाख 49 हजार 374 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 75,268 एवं महिला मतदाता 74,104 तथा 2 ट्रांसजेंडर मतदाता है। इन्हीं में से 987 दिव्यांग मतदाता भी है। सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Panchayat Raj Election : तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी

यहां इतने सरपंच पद के उम्मीदवार
आसन में 4, अतीतमंड में 6, बड़ाखेड़ा में 7, बाडिय़ा भाऊ में 12, बड़कोचरा में 10, बलाड में 4, बामनहेड़ा में 9, बनजारी में 7, बराखन में 6, ब्यावरखास में 9, भैरूखेड़ा में 8, देलवाड़ा में 7, देवाता में 11, दुर्गावास में 11, फतेहगढ़ सल्ला में 6, गणेशपुरा में 10, गोहाना में 9, गोविन्दपुरा में 12, जालिया प्रथम में 4, जवाजा में 7, काबरा में 14, किशनपुरा में 9, कोटड़ा में 8, लसाडिय़ा में 3, लोटियाना में 7, मालातों की बेर में 3, मालपुरा में 7, मेडिय़ा में 3, नाईकला में 5, नरबदखेड़ा में 8, नन्ूद्रीमालदेव में 8, नून्द्रीमेन्द्रातान में 3, पाखरियावास में 7, राजियावास में 17, रावतमाल में 4, रूपनगर में 8, सरमालिया में 6, सरवीना में 9, सातुखेड़ा में 3, शाहपुरा में 6, सुहावा में 5, सूरजपुरा में 9, सुरडिय़ा में 9, तारागढ़ में 4, टॉडगढ़ में 8, ठीकराना मेन्द्रातान में 6 सरपंच प्रत्याशी है

Patrika 4th Bird Fair 2020: सर्द मौसम में गर्मजोशी से रंग बिखेरते कलाकार ,देखें वीडियो