24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

local body election 2019 :जज्बे को सलाम- स्ट्रेचर पर मतदान करने पहुंचा मतदाता

नगरपरिषद के पार्षद चुनाव में सब रंगे हुए हैं। चहुंओर उल्लास का माहौल देखा जा सकता है।

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Nov 16, 2019

अजमेर.लोकतंत्र के पर्व में सब रंगे हुए हैं। शनिवार को नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव के लिए मतदान जारी है। लोगों में मतदान को लेकर उल्लास कायम है। कहीं शादी की रस्मों से पहले मतदान किया गया, तो कहीं शतायु बुजुर्ग वोट देने पहुंचे। चहुंओर उल्लास का माहौल देखा जा सकता है।


पुष्कर नगर पालिका चुनाव में दोपहर 1:00 बजे तक 54.37% मतदान
ब्यावर में दोपहर 1 बजे तक 45.11 प्रतिशत हुआ मतदान
ब्यावर में वार्ड संख्या 7, 12 व 21 में तीन बूथ पर ईवीएम बदली गई। इससे कुछ देर तक मतदान देरी से शुरू हुआ।

नगरपालिका नसीराबाद में दोपहर 1 बजे तक 73 .85 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर कुल 1044 मतदाता में से अभी तक 791 मतदाता मतदान कर चुके है। । निर्वाचन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला उन्नीस नवम्बर को होगा।

Read More: पहली बार किया मतदान, नसीराबाद में दिख रहा उत्साह

नसीराबाद नगर पालिका के लिए हो रहे चुनाव में उत्साह बना हुआ है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं, पुरुषों में इसको लेकर खुशी दिख रही है। नगर निकाय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होने से ज्यादातर लोग खुद को भाग्यशाली समझ रहे हैं। उनका मानना है, कि इससे नसीराबाद का योजनाबद्ध विकास हो सकेगा।

Read More: गुर्जर बोले…हमारे कोटे से अन्य को आरक्षण मंजूर नहीं

बूथ पर लम्बी लाइन, अपनी सरकार चुनने का उत्साह

नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव को लेकर अजमेर जिले में उत्साह बना हुआ है। शहर की सरकार चुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। तीनों निकायों के लिए बनाए गए चुनाव बूथ पर लम्बी लाइन लगी हैं। मतदान के लिए लोग धीरे-धीरे घरों से निकल रहे हैं। ब्यावर में शुरुआती तीन घंटे में मतदान की रफ्तार 32 प्रतिशत, नसीराबाद में करीब 20 और पुष्कर में 21 प्रतिशत के आसपास है।

Read More: local body polls: दिव्यांग मतदाताओं के लिए स्पेशल व्हीलचेयर की व्यवस्था