30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुर्जर बोले…हमारे कोटे से अन्य को आरक्षण मंजूर नहीं

अजमेर जिले के गुर्जर समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम सौंपै ज्ञापन,नारे लगाकर किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 15 Nov 2019, 11:29 PM IST

गुर्जर बोले...हमारे कोटे से अन्य को आरक्षण मंजूर नहीं

अजमेर जिले के पीसांगन व सावर में प्रदर्शन करते गुर्जर समाज के युवक।

अजमेर. गुर्जर समाज (gurjar samaj) के लोगों ने साफ कहा है कि उनके कोटे से किसी अन्य जातियों को आरक्षण (reservation) दिया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले ही उनको वांछित आरक्षण नहीं मिल रहा। इसके बाद भी निर्धारित कोटे से अन्य जातियों को आरक्षण देने की तैयारी है। यदि ऐसा किया तो प्रदेश का गुर्जर समाज (gurjar samaj) आंदोलन की राह पकड़ेगा। दूसरी जातियों को एसबीसी में आरक्षण (reservation) का लाभ देना गुर्जर समाज को कतई मंजूर नहीं होगा। इसे लेकर शुक्रवार को गुर्जर समाज एवं देवसेना ने उपखण्ड अधिकारी (sdm) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। केकड़ी स्थित कचहरी परिसर में गुर्जर समाज से जुड़े युवकों ने नारे लगाकर उग्र प्रदर्शन किया।

देवसेना (devsena) के ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज गुर्जर के अनुसार ओबीसी आरक्षण में दूसरी जाति को शामिल करना गुर्जर समाज के हितों के साथ कुठाराघात है। प्रदेश उपाध्यक्ष उगमाराम गुर्जर, चेतन धाबाई, मदन एकलसिंहा, कालूराम गुर्जर, बद्रीलाल, मुकेश गुर्जर, हनुमान, खुशपाल, शिवराज, भोपालसिंह, शिवराज, केदार, दिनेश, शंकरलाल, रामराज, मोहन, रामप्रसाद, शांतिलाल, नन्दलाल, लालाराम, किशनलाल, धनराज, भैरूलाल सहित गुर्जर समाज के कई लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया।

...तो करेंगे आंदोलन तेज

सावर तहसील क्षेत्र के गुर्जर समाज (gurjar samaj) के लोगों ने देवसेना संगठन के बैनर तले सावर तहसीलदार को ज्ञापन सौंप अति पिछड़ा वर्ग में अन्य जातियों को शामिल (admit) नहीं करने की मांग की। इस मौके पर देवसेना के तहसील अध्यक्ष लालाराम गुर्जर, कालूराम गुर्जर उंकारपुरा, विनोद गुर्जर, दुर्गालाल गुर्जर, अमरपाल गुर्जर, जयपालसिंह गुर्जर, सांवरलाल गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, अजय गुर्जर, सोनू गुर्जर आदि ने कहा कि गुर्जर समाज(gurjar samaj) के लोगों के साथ धोखा किया तो आंदोलन किया जाएगा। इसी प्रकार पीसांगन उपखंड क्षेत्र के गुर्जर समाज ने श्री देव सेना के बैनर तले एसबीसी आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं करने को लेकर तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर के नेतृत्व में रीडर शक्तिसिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान देवसेना के तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, गोपाल भडाणा, सुखपाल गुर्जर, भीमसिंह गुर्जर, सांवरलाल गुर्जर, पुखराज गुर्जर, मिठ्ठूलाल, कानाराम, सुरेश, रमेशचंद आदि मौजूद रहे।

जोतायां में गुर्जर समाज ने देवसेना (devsean) के बैनर तले तहसीलदार टांटोटी क ो ज्ञापन सौंपा। इस दौरान धनराज गुर्जर, रामचन्द्र गुर्जर, भागचन्द हूण, हंसराज जोतायां, पूसाराम, जीवराज, रामनिवास आदि मौजूद रहे।