रक्तिम तिवारी/अजमेर. वैदिक मंत्रोच्चार से हवन-पूजन करने वाले साधु-संतों का शनिवार को अलग रूप देखने को मिला। संतों-महात्माओं ने तीर्थराज पुष्कर की स्थानीय सरकार चुनने में भागीदारी दिखाई। वे कतारबद्ध होकर मतदान के लिए पहुंचे। संतों ने बूथ पर पहुंचने के दौरान हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए। संतों ने लोकतंत्र की मजबूती में आहूति देने के लिए सबको भागीदार बनने का आह्वान किया।
Read more: Ajmer Dargah News : रंगून में बहादूर शाह जफर के मजार पर पेश होगी बंधेज की चादर…वीडियो
पहली बार किया मतदान, नसीराबाद में दिख रहा उत्साह
नसीराबाद नगर पालिका के लिए हो रहे चुनाव में उत्साह बना हुआ है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं, पुरुषों में इसको लेकर खुशी दिख रही है। नगर निकाय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होने से ज्यादातर लोग खुद को भाग्यशाली समझ रहे हैं। उनका मानना है, कि इससे नसीराबाद का योजनाबद्ध विकास हो सकेगा।
Read More: गुर्जर बोले…हमारे कोटे से अन्य को आरक्षण मंजूर नहीं
बूथ पर लम्बी लाइन, अपनी सरकार चुनने का उत्साह
नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव को लेकर अजमेर जिले में उत्साह बना हुआ है। शहर की सरकार चुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। तीनों निकायों के लिए बनाए गए चुनाव बूथ पर लम्बी लाइन लगी हैं। मतदान के लिए लोग धीरे-धीरे घरों से निकल रहे हैं। ब्यावर में शुरुआती तीन घंटे में मतदान की रफ्तार 32 प्रतिशत, नसीराबाद में करीब 20 और पुष्कर में 21 प्रतिशत के आसपास है।
Read More: RPSC: फिर उठी ये मांग, तीसरी बार मंडराया भर्ती परीक्षा पर संकट
पुष्कर नगर पालिका के वार्ड संख्या चार में मतदान शुरू होने से पूर्व मॉकड्रिल के दौरान ईवीएम मशीन में चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद हो गया। भाजपा प्रत्याशी कमल पाठक के नाम के आगे कांग्रेस का चुनाव चिन्ह की पर्ची लगी मिली वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के आगे भाजपा के चुनाव चिन्ह की पर्ची लगी मिली इसकी जानकारी मिलने के साथ ही काफी विरोध हो गया ।निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी देविका तोमर ने मौके पर पहुंच कर तुरंत ईवीएम मशीन बदलवाई तब जाकर विवाद निपटा ण्एक.एक घंटे मतदान लेट हो गयाण्
नगर पालिका में इस 25 वार्ड में कुल 96 दिव्यांग मतदाता इनमें से 66 पुरुष और 30 महिला है इनके लिए मतदान केंद्रों पर स्पेशल व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है