29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रमजान में लोकसभा चुनाव पर बेकार बहस, वोट देना है हमारा अधिकार

www.patrika.com/raajsthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Mar 2019, 10:05 AM IST

muslim vote caste

muslim vote caste

अजमेर. ऑल इंडिया उलेमा एवं मशायख बोर्ड ने पवित्र रमजान माह में लोकसभा चुनाव को लेकर छिड़ी बहस को अनर्गल बताया है। बोर्ड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सालाना बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ किछौछवी ने कहा कि सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया है। सबको उनकी शिक्षाओं को आात्मसात करना चाहिए। देश में लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं।

करते हैं दूसरे काम भी
पवित्र रमजान माह में मतदान तिथियां होने को लेकर बेमतलब बहस की जा रही है। रमजान में मुस्लिम धर्मावलंबी नौकरी, व्यापार, मजदूरी और अन्य कार्य भी करते हैं। ऐसे में मतदान करने के लिए कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान आवश्यक है।

वोट देना अधिकार
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हजरत अम्मार अहमद ने देश के प्रत्येक नागरिक को वोट देना चाहिए। रमजान में मुस्लिम समुदाय को भी नमाज और तिलावत के बाद मतदान के लिए पहुंचना चाहिए। इस दौरान राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कारी अबुल फतेह, छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अली फारुखी, मध्यप्रदेश केमौलाना मेराज अशरफ, उत्तर प्रदेश के महासचिव सैयद हम्माद अशरफ, पंजाब से रमजान अशरफी और अन्य मौजूद थे।