4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जरा निकलकर देखिए अजमेर के इस बाजार से, आपको होगी कुछ ऐसी फीलिंग

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
market shorten in ajmer

market shorten in ajmer

अजमेर.

शहर के बाजारों मेंं अतिक्रमण की हालत यह है कि पैदल भी चलना दुश्वार है। खासकर मदार गेट, पुरानी मंडी, केसरगंज,मेहता मार्केट, नया बाजार, चूड़ी बाजार सहित शहर के कई अंदरूनी बाजार में अतिक्रमण की भरमार है। दुकानों के आगे पांच से दस फीट का अतिक्रमण आम बात है।

सडक़ों व फुटपाथों पर फैला स्टॉक

दुकानदारों ने भी स्टॉक मंगवा लिया है। दुकानों के बाहर 8 से 10 फीट तक माल बाहर फैला हुआ है। जिससे लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। केसरगंज, पुरानी मंडी, मदार गेट, कवंडसपुरा, चूड़ी बाजार, आगरा गेट नया बाजार, पी आर मार्ग आदि पर पैदल व दुपहिया वाहनों पर नहीं चल सकते।

वाहनों की पार्र्किं ग बड़ी समस्या दुकानदार नारी भाई व मुकेश गोयल ने बताया कि 75 प्रतिशत से अधिक ग्राहक दुपहिया वाहनों पर परिवार के साथ आते हैं और वह दुकान तक दुपहिया वाहन ले कर पहुंचते हैं। ऐसे में दुकान के आगे तीन चार ग्राहक भी आ गए तो जाम के हालात हो जाते हैं।

इसी प्रकार मदार गेट स्थित क्लॉक टावर थाने के सामने पार्र्किं ग होने से यहां स्टेशन से घूूमने वाले वाहन भी फंसते हैं। साथ ही सिनेमा रोड से आने वाले वाहन मदार गेट में आ जाते हैं जिससे मदार गेट पर जाम हो जाता है। संग्रहालय के पास पार्र्किंग में लोग वाहन न लगा कर मुख्य मार्ग खाइलैंड की ओर पार्क कर देते हैं जिससे नया बाजार से आने वाले वाहन भी फंस जाते हैं।

जायरीन भी गुजरते हैं इसी मार्ग से

नला बाजार दरगाह बाजार से स्टेशन आने वाले जायरीन व अन्य यात्री मदार गेट से होकर स्टेशन आते हैं। इन्हें लाने ले जाने के लिए बैट्री रिक्शा या इनके सामान लाने वाले ठेले आदि भी इसी रास्ते से गुजरते हैं जिससे यहां यातायात जाम होता है। आए दिन भीड़भाड़ में वाहन टकरा जाने से विवाद की स्थिति भी बन जाती है।