14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाहिता ने दी जान, ग्रुप में डाला सुसाइड नोट, डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह

द्वारका नगर किसान कॉलोनी में एक एनआरआई नवविवाहिता ने पारिवारिक कलह के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा काटे जाने पर विवाहिता फंदे पर लटकी मिली।

2 min read
Google source verification
Married woman commits suicide in ajmer

अजमेर। द्वारका नगर किसान कॉलोनी में एक एनआरआई नवविवाहिता ने पारिवारिक कलह के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा काटे जाने पर विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। विवाहिता ने आत्महत्या से पूर्व पीहर पक्ष के सोशल मीडिया ग्रुप में सुसाइड नोट डालकर आत्महत्या के लिए छोटी ननद को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने रिश्तेदार की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार द्वारका नगर किसान कॉलोनी गली नम्बर 2 निवाली लविना (27) पत्नी ललित आसवानी संदिग्ध हालात में घर में बंद कमरे में फंदे पर लटकी मिली। लवीना मंगलवार रात को दूसरे कमरे में चली गई थी, जबकि उसका पति ललित बगल के कमरे में सो रहा था। बुधवार सुबह देर तक नहीं जगने पर ललित ने आवाज दी तो लवीना ने जवाब नहीं दिया। ललित ने रिश्तेदार व क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस को सूचित कर दिया।

पुलिस की मौजूदगी में खाती ने कमरे का दरवाजा काटा तो लवीन फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को फंदे से उतार जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने लविना का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। देर शाम रिश्तेदारों के जुटने के बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया।

ग्रुप में डाला सुसाइड नोट
लवीना ने मंगलवार रात पति ललित से विवाद होने के बाद स्वयं को कमरे में बंद कर सुसाइड नोट लिखकर पीहर पक्ष के सोशल मीडिया ग्रुप पर डाल दिया। उसने ननद पर घर तोड़ने व ललित को भड़काने का आरोप लगाते हुए स्वयं को छोड़कर पति के अकेले अफ्रीका जाने के कारण आत्महत्या करना बताया।

डेढ़ साल पहले विवाह
ललित ने बताया कि डेढ़ साल पूर्व हुए विवाह के बाद वह लवीना को विदेश ले गया था। फरवरी में दोनों अजमेर आए थे। लवीना का मां-बहन से विवाद के चलते अलग रह रहे थे। वह पत्नी के साथ अफ्रीका लौटने की तैयारी कर रहा था।

मौसा ने मारपीट का आरोप लगाया
पुलिस को लवीना के मौसा तोपदड़ा निवासी गोविन्द लालवानी ने रिपोर्ट दी कि शादी से पहले ललित ने उसे एक बार अफ्रीका ले जाने की कही थी। वह तब जाने को राजी नहीं थी। ललित ने अफ्रीका में लवीना के साथ मारपीट की। फरवरी में स्वदेश लौटे तो पारिवारिक झगड़े के चलते अलग रहने लगे। लेकिन फिर भी ललित की बहन झगड़ा करवाती रहती थी। लवीना ने अफ्रीका जाने से एक दिन पहले अपना हक मांगा जो ललित ने देने से इनकार कर दिया। लवीना ने ग्रुप में झगड़े का वीडियो भी भेजा था।