4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MDSU: शुरु हुए यूनिवर्सिटी के प्रेक्टिकल, स्टूडेंट्स हुए व्यस्त

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
practical exam of mdsu

practical exam of mdsu

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो गई। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रायोगिक परीक्षा दी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता ने बताया कि स्नातक स्तरीय प्रायोगिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। सभी कॉलेज को परीक्षाओं के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। परीक्षकों को भी गोपनीयता बरकरार रखने को कहा गया है। जिन विद्यार्थियों ने मुख्य परीक्षा-2019 के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर में नियमित/पूर्व/स्वयंपाठी के रूप में प्रायोगिक विषय सहित फार्म भरे हैं, उनकी परीक्षाएं होंगी। विद्यार्थियों ने जिस कॉलेज से परीक्षा फार्म भरे हैं, उन्हें प्रायोगिक परीक्षा में प्रविष्ठ होने के लिए वहीं संपर्क करना होगा।

शिकायत मिलने पर कार्रवाई
प्रो. दत्ता ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान कॉलेज को सुरक्षा और सतर्कता रखनी होगी। परीक्षक को प्रलोभन देने, विद्यार्थियों से गिफ्ट दिलवाने और दबाव बनाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। कॉलेज और परीक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गंभीर मामलों में कॉलेज को डिबार किया जाएगा।

टाइम टेबल का इंतजार
उधर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की परीक्षाओं और टाइम टेबल का इंतजार है। यहां कुलपति के कामकाज पर हाईकोर्ट की रोक के चलते परीक्षा व्यवस्थाएं गड़बड़ा चुकी हैं।