29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MDSU Ajmer : परीक्षा में नहीं हो पाएगी नकल, विद्यार्थी-वीक्षक नहीं रख सकेंगे मोबाइल, ये नियम भी होगा लागू

अजमेर. महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की प्रथम वर्ष की परीक्षा में नई पेपर स्कीम लागू होगी, जिसमें कई सख्त नियमों का पालन करना अनिवार्य है। अब विद्यार्थी और वीक्षक दोनों ही मोबाइल फोन नहीं रख पाएंगे, पेपर के हर पन्ने पर यूनिक कोड होगा, इतना ही नहीं पेपर के पैकेट खोलते वक्त उसकी वीडियोग्राफी करना भी निर्धारित है।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Ashish sharma

•

Updated: 7 Feb 2024, 11:56 AM IST

mdsu_ajmer_exam_new_paper_scheme_launched.jpg

exam pic

महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की प्रथम वर्ष की पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं में कड़ी सुरक्षा रहेगी। परीक्षा केंद्रों के कमरों में विद्यार्थी और वीक्षक मोबाइल नहीं रख सकेंगे। पेपर के प्रत्येक पेज पर यूनीक कोड होगा। अब पेपर के पैकेट खोलने की वीडियोग्राफी करानी जरूरी होगी।

सत्र 2023-24 में यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक, शाहपुरा, ब्यावर, केकड़ी, कुचामन.डीडवाना जिले के कॉलेज में यूजी प्रथम वर्ष में सेमेस्टर पद्धति लागू की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रोतो दत्ता ने बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होंगी। इनमें 1 लाख 12 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। बीएए बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएससी होम साइंस, बीएससी नेच्यूरोपैथी एवं यौगिक साइंस, बीएससी फूड. न्यूट्रिशियन व अन्य संकायों की परीक्षाएं होंगी।

यह भी पढ़ें :RPSC: प्रवेश-पत्र में फर्जीवाड़ा पकड़ा, परीक्षा में हनुमानाराम की जगह बैठा भागीरथ