29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: प्रवेश-पत्र में फर्जीवाड़ा पकड़ा, परीक्षा में हनुमानाराम की जगह बैठा भागीरथ

आयोग ने आंतरिक जांच में प्रवेश पत्र में फर्जीवाड़ा कर डमी कैंडिडेट को पकड़ा है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 7 Feb 2024, 11:00 AM IST

Dummy candidate arrest, Fraud in admit card

Dummy candidate arrest, Fraud in admit card

राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा- 2022 में फिर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। आयोग ने आंतरिक जांच में प्रवेश पत्र में फर्जीवाड़ा कर डमी कैंडिडेट को पकड़ा है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया गया। पूर्व में भी ऐसे 10 प्रकरणों में मामले दर्ज किए गए हैं।

सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती के तहत सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान और हिंदी की परीक्षा 22 दिसम्बर 2023 को हुई थी। पादरड़ी पोस्ट सिवाना तहसील चितलवाना सांचौर निवासी हनुमानाराम पुत्र पाबूराम (रोल नम्बर 1901148) को अरावली टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज, पटवार ट्रेनिंग सेन्टर की पीछे देबारी उदयपुर केंद्र आवंटित किया गया था।

प्रवेश पत्र में किया फर्जीवाड़ा

अभ्यर्थी हनुमानाराम ने प्रवेश-पत्र में छेड़छाड़ कर प्राध्यापक हिंदी (स्कूल शिक्षा विभाग) के अभ्यर्थी चितलवाना निवासी भागीरथ हापूराम से संपर्क साधा। उसने प्रवेश पत्र में भागीरथ की फोटो लगाकर उसे डमी कैंडीडेट के रूप में स्वयं की जगह परीक्षा में बैठा दिया। उसे दस्तावेज सत्यापन के लिए मंगलवार को कार्यालय में बुलाया गया।आयोग ने दर्ज कराया मामला

आयोग ने आंतरिक जांच में फर्जीवाड़ा पकड़ा। आयोग ने डमी अभ्यर्थी भागीरथ को सिविल लाइंस थाना पुलिस के सुपुर्द किया। मूल अभ्यर्थी व अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया है।

छह अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का अंतिम अवसर
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता-सिविल (स्वायत्त शासन विभाग) परीक्षा-2022 के तहत अनुपस्थित रहे 6 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का अंतिम अवसर प्रदान किया है। इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए 9 फरवरी सुबह 9.30 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थिति देनी होगी। विशेषाधिकारी चेतन त्रिपाठी ने बताया कि आयोग ने बीते वर्ष 29 दिसंबर को पात्रता जांच के लिए जारी सूची के तहत अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 16 जनवरी को किया था। अनुपस्थित रहे 9 अभ्यर्थियों को 1 फरवरी को बुलाया गया था। इनमें 6 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। इन्हें पात्रता जांच के लिए बुलाया गया है।