7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

MDSU: Students जुटे सालाना परीक्षा फार्म भरने में

नियमित, स्वयंपाठी और पूर्व छात्र-छात्राएं 18 दिसंबर बिना विलंब शुल्क के फार्म भर सकेंगे।

Google source verification

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) के 2020 के सालाना परीक्षा फार्म भरने शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा फार्म (online exam form) डाउनलोड करने और भरने में जुटे हैं।

Read More: Week off: पुलिस का वीक ऑफ अभी टेढ़ी खीर, हैं कई सारी मुसीबत

साल 2020 में होने वाली परीक्षाओं के ऑनलाइन फार्म सोमवार से भरने प्रारंभ हुए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म डाउनलोड करने और भरने में जुट गए हैं। ई-मित्र कियोस्क पर स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कक्षाओं के नियमित, स्वयंपाठी और पूर्व छात्र-छात्राएं 18 दिसंबर बिना विलंब शुल्क (Without late fee) के फार्म भर सकेंगे। इसके बाद 10 से 23 दिसंबर तक सौ रुपए विलंब शुल्क और 24 से 28 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क देकर फार्म भर सकेंगे। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के कॉलेज में फार्म जमा करा सकेंगे।

Read More: एलीवेटेड रोड की डिजाइन पर इंजीनियरों में सहमति नहीं

डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भी फीस…

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को फीस भुगतान की कई सुविधा दी है। ई-मित्र कियोस्क के अलावा आरपीपी मॉड्यूल (module) के तहत विद्यार्थी किसी भी बैंक के एटीएम, डेबिट-क्रेडिट कार्ड अथवा ऑनलाइन बैंकिंग से भी जमा करा सकेंगे। मालूम हो कि बीएससी (B.sc) प्रथम वर्ष में विद्यार्थी बतौर स्वयंपाठी परीक्षा फार्म नहीं भर सकेंगे।

Read More: पहले गाय से टकरा, फिर डिवाइडर लांघकर टे्रलर से टकराई कार ,एक की मौत, दो घायल

प्रथम चरण की जेईई मेंस परीक्षा 6 जनवरी से

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में जईई मेंस (jee mains 2020) परीक्षा 6 से 11 जनवरी के बीच होगी। इसके लिए 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने फार्म भरे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसी साल से जनवरी और अप्रेल में जेईई मेन्स परीक्षा कराने की शुरुआत की है। अगले साल भी दो चरण में परीक्षा होगी। इसके तहत प्रथम चरण की परीक्षा 6 से 11 जनवरी के बीच होगी। परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भरने, त्रुटियां सुधार और अन्य कार्य हो चुका है।