6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आस्था का जज्बा , दौड़े चले आए नंगे पांव

राजगढ़ भैरवधाम पर लक्खी छठ मेला
2 min read
Google source verification
Mela at Rajgarh Bhairavdham

आस्था का जज्बा एेसा कि दौड़े चले आए नंगे पांव

बाघसूरी (अजमेर). राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरवधाम पर गुरुवार को लक्खी छठ मेले में देशभर से करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। तड़के से ही धाम पर रैला उमडऩा शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा।

भैरवधाम पर झंडे चढ़ाने व अखंड ज्योत के दर्शन करने की होड़ सी मची रही। श्रद्धालुओं ने मनोकामनापूर्ण स्तंभ के परिक्रमा लगाकर कालभैरव व कालका माता के मत्था टेका। राजगढ़ श्री मसाणिया भैरवधाम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित लक्खी छठ मेले का भैरवधाम के मुख्य उपासक चंपालाल,नसीराबाद के उपखंड अधिकारी सुरेश चावला ने ध्वजारोहण कर शुभारम्भ किया। इस दौरान निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत

इससे पूर्व देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्य उपासक चंपालाल के सान्निध्य में पुराने चक्की वाले भैरवधाम से शोभायात्रा निकाली जो तेजाधाम, होलीदड़ा, सदर बाजार होती हुई मुख्य धाम पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

बेटी बचाओ का गूंजा गीत

भैरवधाम पर केकड़ी के मिश्रीलाल दुबे बी.एड. महाविद्यालय की बी.एससी. बी.एड, एसटीसी की करीब 160 छात्राओं ने निर्देशक चन्द्रप्रकाश दुबे व प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा के नेतृत्व में बेटी बचाओ का सामूहिक गीत पेश कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। संगीत शिक्षक मुरलीधर ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। वहीं पंजाब, सुजानगढ़, ब्यावर, चुरू, नसीराबाद से आए श्रद्धालुओं ने मुख्य उपासक चंपालाल का पगड़ी बांधी। तलवार भेंट कर अभिनंदन किया।

मतदान की जगाई अलख

राजगढ़ छठ मेले के दौरान मुख्य उपासक ने निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं को मतदान का महत्व बताकर चुनावों में अधिकाधिक मतदान कराने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें। तभी हमारा देश और मजबूत बनेगा। इस मौके पर नसीराबाद उपखंड अधिकारी सुरेश चावला भी मौजूद थे।


राजगढ़ अब राष्ट्रीय धाम बना

भैरवधाम के मुख्य उपासक ने कहा कि राजगढ़ भैरवधाम अब राष्ट्रीय धाम बन चुका है। यहां अब तक नशामुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण अन्य आदि का संकल्प दिलाया जा रहा है। उन्होंने छठ मेले के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण व मतदान का भी संकल्प दिलाया।