5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस नाम का महिला पार्क, पुरुष फरमाते हैं आराम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Jyoti Patel

Aug 16, 2018

rajasthan news

बस नाम का महिला पार्क, पुरुष फरमाते हैं आराम

अजमेर/ ब्यावर. नगर निगम ने यहां सुभाष उद्यान में महिलाओं के लिए बनाया गया अब यह पार्क बस नाम का बन कर रह गया है। यहां सुबह और शाम के अलावा दिन के समय पुरुष बैठे रहते हैं। नगर परिषद की अनदेखी का आलम यह है कि केवल महिलाओं के लिए का बोर्ड लगा दिया है, लेकिन यहां पर सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं हैं। यही कारण है कि महिलाएं भी इस विशेष व्यवस्था को लेकर कोई खासी रुचि नहीं दिखा रहीं।

सुभाष उद्यान में महिलाओं के लिए पार्क में एक जगह निश्चित की गई है, जहां पर केवल महिलाओं को ही प्रवेश मिलता है। इसके लिए समय सुबह 5 बजे से 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन यहां पर कोई सुरक्षा गार्ड या अन्य सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं हैं। इस पार्क के गेट खुले होने के कारण इसमें पुरुष भी चले जाते हैं और आराम फरमाते हैं, जबकि इस पार्क के द्वार के पास स्पष्ट लिखा हुआ है कि यह सिर्फ महिलाओं के लिए है। लेकिन इसकी पालना हो, इसके लिए सुभाष पार्क का जिम्मा सम्भालने वाले नगरपरिषद के अधिकारी भी जागरूक नहीं है और न ही शहरवासी। ऐसे में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे।

Read more : VIDEO: शुरू होने से पहले स्थगित हुआ CM राजे की गौरव यात्रा का दूसरा चरण, ये रही वजह

Read more : VIDEO: सीएम राजे ने रिमोट का बटन किया क्लिक, और 'Old' से 'Gold' हो उठा जयपुर

Read more : राजस्थान भी कर रहा वाजपेयी के स्वस्थ्य होने की कामना, जानें डॉक्टर्स ने क्या कहा मेडिकल बुलेटिन में

Read more : VIDEO: श्रीनगर के लाल चौक पर फहराने पहुंचे थे जश्न-ए-आज़ादी का तिरंगा, लोगों ने की बेरहमी से पिटाई

Read more : कई सालों के आशियाने टूटने से मचा हड़कंप, डर के मारे लोगों ने खुद खाली किए घर, देखें VIDEO