19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप हो तो हम हैं, सीमा पर तैनात जवानों के लिए संदेश

स्वाधीनता दिवस पर लोगों ने व्यक्त की सैनिकों के दिल की भावनाएं

2 min read
Google source verification

image

ajay yadav

Aug 15, 2016

soldier

soldier

1-देश के सच्चे सपूत सीमा पर तैनात हैं हमारे लिए आप पर हमें गुमान है। आजादी के बाद से ही सरहद की हर पल रक्षा करना ही अपना धर्म समझते हैं।

अतुल गुप्ता, पंचशील नगर अजमेर

2-आप वहां हो तो हम यहां शांति से हैं। फौजी के जज्बे को सलाम है। वह अपना परिवार व बच्चों को छोड़ जीवनभर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व दे देते हैं।

राजेश गुलखंडिया, एडवोकेट, नयाबाजार

3- सरहद की रक्षा उन परिस्थितियों में जहां हम खड़े भी नहीं रह सकते। एेसे में फौजी अपने परिवार के सभी गम और दुखदर्द भूलकर सरहद पर तैनात रहता है।

जितेन्द्र सिंह शेखावत, कोटड़ा कॉलोनी

4-माइनस डिग्री पर जब फौजी देश की सरहदों पर जगता है जो देशवासी चैन की नींद सोते हैं। वर्षपर्यंत ही सर्दी गर्मी व बारिश में सैनिक देशसेवा में जीवन को समर्पित किए हुए हैं।

संबंधित खबरें

दिलीप कुमार शर्मा, मदस विश्वविद्यालय अजमेर

5- आपको जन्म देने वाली जननी को प्रणाम। भारत की प्रत्येक माता यदि आप जैसे सपूत को जन्म दे तो भारत की तरफ कोई टेढ़ी नजर नहीं कर सकता।

माला गुप्ता, गृहणी

6- देश को आप पर नाज है, आप भारत के सच्चे सपूत हैं। भारत माता की रक्षा के लिए जिस शि²त से आप बर्फीली हवाओं के बीच दिन-रात रहकर पहरेदारी कर रहे हैं, आप को सलाम।

चन्द्रेश सांखला, पार्षद

7- जिस देश में आप जैसे योद्धा हों वह कभी दुश्मनों से मात नहीं खा सकता। आतंकवादियों की गतिविधियों के साथ दुश्मन की सेना को मुंह तोड़ जवाब देने की क्षमता आप में है। सभी देशवासियों को आप पर गर्व है।

सत्य नारायण शर्मा, अध्यापक

8-वतन के रखवाले, वतन की आन-बान-शान आप हैं। रणबांकुरे, योद्धा, भारत माता के सपूत, पराक्रमी इन सबमें आपका नाम समाया हुआ है। देश की युवा पीढ़ी आपके नक्शे कदम पर चलने को तैयार है।

अर्जुन खींची, अध्यापक

9 -फौलादी सीना तान कर दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले तथा हर पल सजग रहने वाले भारतीय सेना के जवानों को हम नमन करते हैं। भारत को अखण्ड बनाने का संकल्प लेकर भारत का बच्चा-बच्चा आपके साथ है।

बी.सी. गहलोत, चित्रकार

10- राजनीतिक विचारधारा और आमजीवन से ऊपर उठकर केवल सरदह की रक्षा का लक्ष्य बनाने वाले जवानों को सलाम। आपका जीवन अनुकरणीय है।

उमेश चौरसिया, साहित्यकार